कांग्रेस के 'EVM राग' पर ठहाके मारकर हंसे सुब्रमण्यम स्वामी

बेंगलुरू: कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त हासिल हो गई है बीजेपी ने 100 के आकंड़े को पार कर लिया है जबकि कांग्रेस (70) दूसरे और JDS (38) तीसरे स्थान पर चल रही है। रुझानों को देखा जाए तो कर्नाटक की 222 विधानसभा सीटों में भाजपा सबसे आगे चल रही है। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, जिससे लग रहा है कि इस बार भाजपा अकेले ही प्रदेश में सरकार बना सकती है। वहीं कर्नाटक चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश ने ईवीएम के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा था। लेकिन कांग्रेस के इस आरोप पर सुब्रमण्यम स्वामी ने अलग ही प्रतिक्रिया दी है।

karnataka results Subramanian Swamy reaction after Congress raising questions on EVM

कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश ने कहा था, मैं शुरू से ही कह रहा हूँ, ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसने ईवीएम पर सवाल न उठाये हों। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने भी पहले ईवीएम को लेकर सवाल उठाये थे। अब अगर, सभी दल ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो बीजेपी क्यों बैलेट से चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है।' इसपर सुब्रमण्यम स्वामी ने जोर का ठहाका लगाया।

अभी तक क रुझानों के हिसाब से बीजेपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में भाजपा 108 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं, कांग्रेस 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जेडीएस 41 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा का खेमा इस परिणाम से काफी उत्साहित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+