Karnataka Result: वोट शेयर और सीट के मामले में कांग्रेस ने कर्नाटक में रचा इतिहास, 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
Karnataka Result: पिछले 34 साल के इतिहास की बात करें तो कर्नाटक में कांग्रेस ने अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने वोट शेयर और सीट के लिहाज से बड़ी जीत दर्ज की है।

Karnataka Result: जिस तरह से कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं, वह कई मायनों में चौंकाने वाले हैं। हालांकि चुनाव नतीजे से पहले तमाम एग्जिट पोल में यह कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा, लेकिन किसी ने शायद यह नहीं सोचा था कि कांग्रेस यहां इतिहास रच देगी।
कर्नाटक में इससे पहले सबसे बड़ी जीत की बात करें तो 1989 में कांग्रेस ने रिकॉर्ड 178 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 1989 में कांग्रेस ने वीरेंद्र पाटिल की अगुवाई में 178 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 43.76 फीसदी वोट मिले थे।
चुनावी नतीजों पर पैनी नजर रखने वाले योगेंद्र यादव ने कर्नाटक में इस जीत को 34 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि वोट शेयर और सीट शेयर के लिहाज से कर्नाटक में कांग्रेस की पिछले 34 सालों में सबसे बड़ी जीत है।
पिछले 6 विधानसभा चुनाव के नतीजों को योगेंद्र यादव ने साझा किया है। इन आंकड़ों को देखे तो कांग्रेस ने 1985 के बाद यहां कभी भी 135 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज नहीं की है। लेकिन इस बार पार्टी 137 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है।
1994 - 115, 33.54% (जेडीएस, एचडी देवेगौड़ा)
1999 - 132, 40.84% ( कांग्रेस, एसएम कृष्णा )
2004 - 79, 28.33% (भाजपा, बीएस येदियुरप्पा)
2008 - 110, 33.86% (भाजपा, बीएस येदियुरप्पा)
2013 - 122, 36.6% (कांग्रेस, सिद्धारमैया )
2018 - 104, 36.3% (भाजपा, बीएस येदियुरप्पा)
चुनाव आयोग की आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को 224 में से 137 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमे से 89 सीटों पर उसे जीत मिल चुकी है। वहीं भाजपा कुल 62 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमे से 42 पर उसे जीत मिली है। जेडीएस 21 सीटों पर आगे चल रही है।
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को राहुल गांधी ने नफरत की हार बताया है। उन्होंने कहा कि यह मोहब्बत की जीत है। यह जीत गरीबों की जीत है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जीत पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता की है। हमने जो 5 वादे किए थे, उसे पूरा करेंगे।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications