karnataka Result: कांग्रेस ने 'ऑपरेशन लोटस' से बचने के लिए शुरू किया अभियान, बुक किए 10 चार्टर्ड!

karnataka Result: कर्नाटक में एक बार फिर से रिजॉर्ट पॉलिटिक्स सक्रिय हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार डीके शिवकुमार ने 10 चार्टर्ड बुक किए हैं, ताकि पार्टी अपने विधायकों को बचा सके।

dk shivakumar

karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के बाद मतों की गणना चल रही है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है जबकि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आती नजर आ रही है।

भाजपा-जेडीएस के बीच चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के नेता बेंगलुरू स्थित पांच सितारा होटल ताज वेस्ट इंड पहुंच चुके हैं। यहां जेडीएस अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी पहले से ही मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह तक अपने विधायकों को हैदराबाद के एक रिजॉर्ट में ठहराने का फैसला लिया है।

कांग्रेस ने 10 चार्टर किए बुक

इस बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने 10 चार्टर्ड फ्लाइट को बुक किया है। यह चार्टर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को बचाने के लिए बुक किए गए हैं।

ऑपरेशन लोटस का डर

जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके अनुसार कांग्रेस किसी भी तरह से भारतीय जनता पार्टी के ऑपरेशन लोटस को सफल नहीं होने देना चाहती है। भाजपा के ऑपरेशन लोटस को विफल करने के लिए कांग्रेस ने पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

दरअसल जेडीएस प्रदेश में किंग मेकर की भूमिका में उभरती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस और भाजपा को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। लिहाजा कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में फिर से रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो सकती है।

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष रणनीतिकार प्रदेश की स्थिति को साधने में जुट गए हैं। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं, लिहाजा किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 113 सीटों पर जीत दर्ज करने की जरूरत है।

दरअसल कई राज्यों में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से आगे रहने के बाद भी सरकार बनाने में विफल रही, जिसकी वजह से कांग्रेस को आलोचना का सामना करना पड़ा। पार्टी पर आरोप लगा कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस पार्टी सुस्त रहती है, जिसकी वजह से वह सत्ता से दूर रह जाती है। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहती है।

कांग्रेस के लिए कर्नाटक काफी अहम राज्य है। अगर पार्टी यहां जीत दर्ज करती है तो आने वाले समय में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव काफी अहम हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+