कोरोना से मौतों के मामले में दिल्ली को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंचा कर्नाटक, पिछले 17 दिनों में 6,790 मौतें

कर्नाटक ने मौतों की संख्या के मामले में राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां पिछले महीने तक कोरोना से मौते के सबसे अधिक मामले दर्ज किये जा रहे थे।

बेंगलुरु, 19 मई। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में भले ही कमी दर्ज की गई हो, लेकिन मौतों की संख्या घटने के बजाय बढ़ गई है। कर्नाटक ने मौतों की संख्या के मामले में राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां पिछले महीने तक कोरोना से मौते के सबसे अधिक मामले दर्ज किये जा रहे थे। पिछले लगभग 17 दिनों में कर्नाटक में कोरोना के कारण 6,790 मौतें हुई हैं। नई मौतों के साथ बीते सोमवार तक कर्नाटक में कोरोना से मरने वालों की संख्या 22,313 हो गई। जबकि दिल्ली में सोमवार तक कोरोना से कुल 21,846 लोगों की मौत हुई।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 4529 की मौत, 2.67 लाख केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    मंगलवार को कर्नाटक में कोरोना के कारण 525 लोगों ने दम तोड़ा, जिनमें से 317 मौतें अकेले बेंगलुरु में हुईं। कुल मिलाकर राज्य में मई के महीने में दैनिक मौतों का औसत 400 रहा। राज्य में इस महीने सबसे कम कोरोना टेस्ट हुए। इस महीने केवल 93,247 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

    मौतों के मामले में पहले नंबर पर महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के मामले में महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर बना हुआ है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण अब तक 82 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। जबकि पूरे भारत की बात करें तो यह आंकड़ा 2.8 लाख पर पहुंच चुका है। कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, केरल और उत्तर प्रदेश क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें: बिहारः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 6286 नए मामले, 111 लोगों की हुई मौत

    पिछले चार दिनों में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 14 मई से 17 मई तक प्रतिदिन 400 लोगों की मौत के साथ कुल 1,601 लोगों ने दम तोड़ा है। बात अगर कर्नाटक की करें तो राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों में 43.6 फीसदी मौतें केवल बेंगलुरु में हुई हैं। सोमवार को कोरोना के 38,603 नए मामलों के साथ कर्नाटक में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 22,42,065 पहुंच गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+