कर्नाटक: कांग्रेस के बागी विधायक BJP में शामिल, मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव
नई दिल्ली। कांग्रेस के बागी विधायक उमेश जाधव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उमेश जाधव ने दो दिन पहले सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उस वक्त से ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, जाधव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं।

उमेश जाधव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी में शामिल होकर खुश हैं। जाधव गुलबर्गा सीट से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। खड़गे इस सीट से नौ बार विधायक और दो बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं, और उन्हें कभी इस सीट पर हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
जाधव ने सोमवार को स्पीकर रमेश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जाधव कर्नाटक के आदिवासी समुदाय से आते हैं।जाधव के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई। कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा कि पार्टी ने जाधव के साथ वह सब किया, जो कर सकती थी। उन्होंने कहा कि जाधव सत्ता के भूखे थे और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ असंतोष जताते रहे हैं। दिनेश गुंडु राव ने जाधव को अवसरवादी बताया। उन्होंने कहा कि हम उनसे निराश हैं।
उमेश जाधव कांग्रेस के उन चार बागी विधायकों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता सिद्धारमैया ने पिछले महीने कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इन चार विधायकों ने 18 जनवरी और 8 फरवरी को सीएलपी की बैठकों में भाग लेने और 6-15 फरवरी तक विधानसभा के 10 दिवसीय बजट सत्र में भाग लेने के लिए जारी पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया था।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications