कर्नाटक: बागी विधायक के भाई बोले, हम सब एकजुट, सरकार फिर से वापस आएगी

नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बागी विधायकों को मनाने की कोशिश चल रही है। इस बीच कांग्रेस नेता बयर्थी सुरेश ने कहा कि सभी नेता एक साथ हैं और वह सरकार को स्थिर रखना चाहते हैं। बता दें कि सुरेश कांग्रेस नेता बयर्थी बासवाराज के भाई हैं, वह उन 13 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि शनिवार को कांग्रेस और जेडीएस के 10 विधायक मुंबई के होटल पहुंचे हैं।

congress

जब सुरेश से बासवाराज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका फोन नंबर पहुंच से बाहर है, मैं उनसे बाद में बात करूंगा। उनका फोन बंद है। मैं उन्हें फोन करता रहूंगा। मुझे नहीं पता है कि हाई कमांड ने क्या फैसला लिया है। हम सभी साथ हैं, हम चाहते हैं कि सरकार फिर से वापस आए। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मेरे भाई भाजपा के संपर्क में हैं या नहीं। उनका फोन पहुंच से बाहर हैं। इस बीच नाराज विधायक मुंबई के सोफीटेल होटल में ठहरे हुए हैं। उनका कहना है कि इस्तीफा वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता है।

कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एसटी सोमशेखर ने कहा कि हम 10 विधायक यहां हैं। कुल 13 विधायकों ने स्पीकर केआर रमेश कुमार और राज्यपाल वजूभाई बाला को इस्तीफा दे दिया है। हम सब एकजुट हैं। अपने फैसले से वापस होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधानमंडल की बैठक 9 जुलाई को बुलाई है। तमाम विधायकों से इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है, ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी बात कही गई है। इस बैठक में केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+