मतदान से पहले कर्नाटक में बारिश, बेंगलुरू में घरों में घुसा पानी
बेंगलुरू। कर्नाटक में शनिवार को मतदान होना है और इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। वहीं राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई है। शनिवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। माना जा रहा है कि मौसम का असर मतदान पर भी पड़ सकता है। बारिश के चलते बेंगलुरू और कई जगहों पर जलभराव हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने भी कर्नाटक में मतदान के दिन बारिश का अनुमान जताया है। अगर बारिश हुई तो साफ तौर पर इस मतदान पर भी असर देखने को मिल सकता है। शुक्रवार की दोपहर ही मौसम विभाग ने दक्षिण कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। हांलांकि उत्तर कर्नाटक में मौसम साफ रहने के अनुमान हैं। वहीं बेंगलुरु में शनिवार को बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि शनिवार को राज्य में विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। बीते एक माह से सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। भाजपा जहां राज्य में वापसी के लिए कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक बार फिर से सरकार बनाने की कोशिश मे है। वहीं जेडीएस भी बड़ी ताकत बन सकता है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो हो सकता है कि मतदान का प्रतिशत कम रहे और इससे कुछ पार्टियों के आंकड़े गड़बड़ा जाएं।












Click it and Unblock the Notifications