बेंगलुरु की लोकल बस में राहुल गांधी ने की सवारी, कॉलेज के छात्रों और महिलाओं के साथ की बातचीत

कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बेंगलुरु की लोकल बस में राहुल गांधी ने सफर किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कॉलेज के छात्रों और महिलाओं के साथ की बातचीत की।

rahul in banglore

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा। चुनाव प्रचार सोमवार की शाम 6 बजे थम जाएगा। चुनाव प्रचार खत्‍म होने के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजधानी बेंगलुरू की जनता से संपर्क साधने के लिए नायाब तरीका अपनाया।

शनिवार और रविवार प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरू में रोड शो के बाद राहुल गांधी ने सोमवार को यहां पर चलने वाली बीबीएमपी की सरकारी लोकल बस में सफर किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां कॉलेज की छात्राओं और कामकाजी महिलाओं से बातचीत की।

पूर्व पार्टी प्रमुख कनिंघम रोड पर एक 'कैफे कॉफी डे' आउटलेट में एक कप कॉफी के लिए रुके। पास के बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) बस स्टॉप पर पहुंचकर राहुल गांधी ने कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं के एक ग्रुप से बात की।

बेंगलुरू की जतना से रूबरू होने के लिए राहुल गांधी बीएमटीसी बस में चढ़े और कर्नाटक के लिए महिला यात्रियों के विजन को समझने के लिए उनसे बातचीत की।

राहुल गांधी नेआवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमत, 'गृहलक्ष्मी' योजना (घर की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये प्रति माह) और बीएमटीसी और केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की कांग्रेस की 'गारंटी' सहित विषयों पर खुलकर चर्चा की।

महिलाओं ने उन्हें परिवहन के मुद्दों के बारे में बताया, और उनके बजट को प्रभावित करने वाली कीमतों के बारे में भी बताया। इसके बाद गांधी लिंगराजपुरम में बस से उतरे जहां उन्होंने फिर से बस स्टॉप पर महिलाओं से बात की।
बता दें राहुल गांधी इससे पहले कर्नाटक में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया है।

राहुल गांधी के अलावा उनकी बहन और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश भर में रैलियां की। वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी ने भी कर्नाटक में कई रैलियां की और जनसभाएं करके कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+