Karnataka polls: राहुल समेत कांग्रेस के ये हैं 40 स्‍टार प्रचारक, क्‍या पायलट को किया गया हैं शामिल?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस का प्रचार में ये स्‍टार प्रचारक शामिल होंगे।

karnatkacongress

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस जीत हासिल करने के लिए कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है। भाजपा से सत्‍ता हथियाने के लिए कांग्रेस चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस कर्नाटक अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया अब तक कई भाजपा के दिग्गज नेताओं को तोड़ने में कामयाब हो चुके हैं। जिससे कांग्रेस अपनी जीत को लेकर और अधिक आश्‍वस्‍त नजर आ रही है।

40 स्‍टार प्रचारकों के नामों की लिस्‍ट की जारी


कांग्रेस जो अपने चुनावी उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है उसका अब पूरा फोकस चुनाव प्रचार पर होगा। बुधवार को कांग्रेस ने अपने 40 स्‍टार प्रचारकों के नामों की लिस्‍ट भी जारी कर दी है।

सचिन पायलट को कर्नाटक चुनाव में नहीं बनाया गया स्‍टार प्रचारक

जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, एलओपी सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, शशि थरूर और अन्य के नाम पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए शामिल हैं। हालांकि इस सूची में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता सचिन पायलट का नाम शामिल नहीं किया गया है।

कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा

याद रहे 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था किकर्नाटक में आगामी चुनावों में 9.17 लाख से अधिक पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+