कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-JDS गठबंधन ने दिखाया दम, बीजेपी को बड़ा झटका
Recommended Video

बेंगलुरु। कर्नाटक की तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने विधानसभा की 2 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। जबकि लोकसभा की मंड्या और बेल्लारी सीटें भी गठबंधन के खाते में गई हैं। बीजेपी शिमोगा सीट अपने पास रखने में कामयाब रही है। कर्नाटक की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन ने दम दिखाया है और बीजेपी के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। वहीं, बीजेपी एकमात्र शिमोगा लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है।

जामखंडी ने कांग्रेस की सीट
शुरू से ही जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आनन्द सिद्दू न्यामगौड़ा ने बीजेपी प्रत्याशी कुलकर्णी श्रीकांत पर बढ़त बना ली थी जो अंत तक कायम रही। एक वक्त न्यामगौड़ा ने 50 हजार से अधिक वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन श्रीकांत ने वापसी की और लीड कम की। हालांकि बाद में कांग्रेस ने इस सीट पर 39480 वोटों से जीत दर्ज की।

रामानगर से सीएम कुमारस्वामी की पत्नी बड़े अंतर से जीतीं
जबकि रामानगर विधानसभा सीट पर कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी की पत्नी अपनी किस्मत आजमा रही थीं और माना जा रहा था कि यहां वे एक आसान जीत दर्ज करेंगी। अनिता कुमारस्वामी पहले राउंड की गिनती के बाद से ही अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी बीजेपी के एल चंद्रशेखर से आगे चल रही थी और उन्होंने अपनी लीड को और मजबूत करते हुए लगभग एकतरफा मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार को 109137 वोटों से मात दी।

शिमोगा से येदुरप्पा के बेटे ने जीत दर्ज की
लोकसभा सीटों की बात करें तो शिमोगा से बीजेपी ने येदुरप्पा के बेटे बीएस राघवेंद्र को टिकट दिया था जिनका मुकाबला जेडीएस के मधुबंगरप्पा से था। दूसरे चरण में एक बार मधुबंगरप्पा ने 1000 वोटों से अधिक की बढ़त बनाई लेकिन राघवेंद्र ने अगले ही राउंड में वापसी की जिसके बाद से उनकी लीड और मजबूत होती गई। बीजेपी उम्मीदवार ने शिमोगा सीट पर 52148 वोटों से जीत दर्ज की।

कांग्रेस-जेडीएस का बेल्लारी और मंड्या सीट पर कब्जा
मंड्या सीट पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला और जेडीएस के शिवरामगौड़ा ने 3,24943 वोटों से जीत दर्ज की जबकि बेल्लारी लोकसभा सीट से कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा ने 2,43,161 वोटों से जीत दर्ज की है। इस तरह से 3 में से 2 लोकसभा सीटों पर जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की तो बीजेपी को शिमोगा के अलावा और किसी सीट पर जीत नहीं मिली।
-
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई












Click it and Unblock the Notifications