Karnataka Polls: बीजेपी को झटका देने वाले पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने ज्वॉइन की कांग्रेस

Karnataka में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है, जहां पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली।

Jagadish Shettar

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले राज्य के राजनीतिक समीकरण में बड़ा फेरबदल हुआ है, जहां पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने एक दिन पहले ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए बीजेपी छोड़ दी थी।

वहीं शेट्टार को पार्टी में शामिल करवाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद बेंगलुरु स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी में शेट्टार का स्वागत किया। इस दौरान केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया आदि भी मौजूद रहे।

कांग्रेस में शामिल होने पर शेट्टार ने कहा कि कल (रविवार) मैंने बीजेपी से अपना इस्तीफा दिया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं, पूर्व CM कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने सोचा था कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे टिकट मिल जाएगा लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं चौंक गया। किसी ने मुझसे बात नहीं की, किसी ने मुझे इसका आश्वासन भी नहीं दिया कि आगे मुझे क्या पद मिलेगा?

जगदीश शेट्टार ने कहा कि मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, रणदीप सुरजेवाला और एमबी पाटिल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने मुझसे संपर्क किया था। जब उन्होंने मुझे आमंत्रित किया, तो मैं बिना किसी दूसरे विचार के आया।

सिद्धारमैया ने कही ये बात
वहीं शेट्टार की ज्वॉइनिंग के वक्त कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का हमारी पार्टी में स्वागत करता हूं। उन्हें कर्नाटक में एक सभ्य राजनेता के रूप में जाना जाता है। हालांकि वो आरएसएस से हैं, लेकिन वो एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं। मैंने उनके साथ विपक्ष के नेता के रूप में काम किया और जब मैं मुख्यमंत्री था तब वो विपक्ष के नेता थे।

सिद्धारमैया ने आगे कहा कि शेट्टार बीजेपी के ईमानदार कार्यकर्ता थे और हमेशा पार्टी के साथ बिना किसी लालच के खड़े रहे। जिस तरह से उनके साथ बीजेपी में बर्ताव किया गया, किसी भी पार्टी में ऐसा नहीं होना चाहिए। वो अब आहत हैं, उनके समर्थक भी खुद को अपमानित महसूस कर रहे। सिद्धारमैया ने दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+