Lockdown: नमाज अदा कर रहे लोगों का मस्जिद के बाहर इंतजार कर रही थी पुलिस, Video में देखें फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में इस समय लॉकडाउन लागू किया गया है। केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों से जन समूह न बनाने की अपील की है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है और नियमों को न मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकारों की अपील को अनसुना करते हुए कुछ लोग बेखौफ से नियमों को तोड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है।

कर्नाटक सरकार ने लोगों से की ये अपील

कर्नाटक सरकार ने लोगों से की ये अपील

कर्नाटक सरकार ने प्रदेश के लोगों की अपील की है कि वह लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर ना निकलें और धार्मिक स्थानों पर भी ना जाएं। लेकिन हाल ही में कर्नाटक के बेलगाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कुछ मुस्लिम लॉकडाउन के नियमों को तोड़ते हुए मस्जिद में नमाज के लिए इकट्ठा हुए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे लोग एक छोटी सी मस्जिद से सैंकड़ों की संख्या में बाहर निकल रहे हैं।

नहीं माने लोग, नमाज अदा करने मस्जिद पहुंचे

नहीं माने लोग, नमाज अदा करने मस्जिद पहुंचे

दरअसल, मामला उस समय का है जब बेलगाम में स्थित एक मस्जिद में लोग नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए। जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो वह पहले से ही मस्जिद के बाहर लोगों का इंतजार करने लगी। जब नमाज अदा कर लोग बाहर निकले तो पुलिस ने उन पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के चलते डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान एक पुलिस वाला यह सब अपने मोबाइल में कैद कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई से बचने के लिए लोग अपनी चप्पलें छोड़कर वहां से भाग रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी ये अपील

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन की घोषणा करते समय जनता से बार-बार एक ही अपील की थी कि वह अपने घर से बाहर ना निकलें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें। लेकिन कुछ लोगों को ना तो सरकार का खौफ है और ना ही कोरोना वायरस का। ऐसे लोग खुलेआम लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे हैं और लोगों के संपर्क में भी आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना के खौफ के बीच 12वीं पास डॉक्टर बन कर रहा था मरीजों का इलाज, जानिए फिर क्या हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+