लॉकडाउन में अकेले जा रहे बच्चे से पुलिसकर्मी ने पूछी वजह, किस्सा सुनकर भावुक हुआ पुलिस अधिकारी

बेंगलुरु। कोरोना संकट को देखते हुए देश में लॉकडाउन जारी है। प्रशासन लगातार लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील कर रहा है। इस लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। पुलिस का ऐसा ही एक मानवीय चेहरा कर्नाटक में देखने को मिला। रविवार को कर्नाटक पुलिस में एसआई महंतेश बानप्पागौदर ने सड़क पर अकेले जा रहे एक बच्चे से घूमने की वजह पूछी तो लड़के का जवाब सुनकर महंतेश भावुक हो गए। उन्होंने किस्से को फेसबुक पर शेयर किया है।

पुलिस देखकर बच्चा डर जाता है

पुलिस देखकर बच्चा डर जाता है

कर्नाटक पुलिस के नौजवान ऑफ़िसर महंतेश बानप्पागौदर को रविवार दोपहर तीन बजे अपने पुलिस स्टेशन के सामने वाली सड़क पर एक मुस्लिम लड़का अकेला जाता दिखा। एसआई महंतेश ने बच्चे को बुलाया और पूछा कि कहाँ जा रहे हो? पुलिस को देखकर बच्चा डर गया। जिसे महंतेश तुरंत समझ गए और उन्होंने प्यार से बच्चे से घूमने का कारण पूछा। बच्चे ने बताया कि 'उसके पिता नही हैं मां घरों में काम करती है। मां ने मुझे दोस्त के घर जाकर पढ़ने के लिए भेजा है। ये कहते हुए वो पाँचवीं की किताब पुलिस अधिकारी को दिखाता है।

बच्चा बड़ा होकर पुलिस बनने की ख्वाहिश जाहिर करता है

बच्चा बड़ा होकर पुलिस बनने की ख्वाहिश जाहिर करता है

ये देखकर ऑफिसर भावुक हो जाते हैं और पूछते हैं आप क्या बनना चाहते हैं तो बच्चा कहता है की मैं पुलिस बनना चाहता हूं। ये सुन कर ऑफिसर को अपने बचपन की याद आ जाती है जब वो ये सपने देखा करते थे,और बच्चे को प्यार से गले लगा लेते हैं। महंतेश अपने पर्स से 100 रुपए निकाल कर बच्चे को देते हैं और कहते हैं कि आप इसकी चोकलेट खा लेना,अपनी टोपी निकालते हैं उसे बच्चे के सिर पर रख देते हैं। जिसकी तस्वीरें उनके विभाग के ही पुलिसकर्मी क्लिक कर लेते हैं।

पुलिसअधिकारी ने नफरत के खिलाफ लिखा शानदार मैसेज

पुलिसअधिकारी ने नफरत के खिलाफ लिखा शानदार मैसेज

ये तस्वीरें महंतेश बानप्पागौदर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा की मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूँ कुछ लोग एक समुदाय के खिलाफ नफरत पैदा कर रहे हैं जो समाज के गद्दार हैं,वो न्यायधीश बने इस तरह किसी समुदाय को गलत नही कह सकते ये उचित नही है,अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए हिंदू मुस्लिम सबने मिलकर लड़ाई लड़ी है,हमें आज देश में नफरत नही बल्कि प्यार बाँटते हुए आगे बढ़ना है। ऑफिसर ने अंत में गुज़ारिश किया की आप घर में रहें और लॉकडाउन का पालन करें।

पीएम केयर्स फंड को स्वतंत्र ऑडिटर से ऑडिट कराएगी सरकार, ऐसे होगी नियुक्ति

फोटो साभार: फेसबुक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+