कर्नाटक पुलिस ने सुलझाई 8 साल के बच्चे की किडनैपिंग, फिरौती में मांगे गए थे 17 करोड़ के बिटकॉइन

बेल्तांगढी। Karnataka Kidnapped case कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में उजियार इलाके से एक 8 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया और किडनैप करने वालों ने बिटकॉइन में फिरौती की मांग की। रविवार को दक्षिण कन्नड़ एसपी बीएम लक्ष्मीप्रसाद ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि ये मामला 17 दिसंबर का है, जब 8 साल का अनुभव अपने दादा के साथ घर से बाहर टहलने के लिए गया था। इसी दौरान कार में सवार होकर आए 4 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने बिटकॉइन में फिरौती की मांग की।

Kidnapping

किडनैपर्स ने मांगी 17 करोड़ की फिरौती

बीएम लक्ष्मीप्रसाद ने बताया कि घटना वाले दिन बच्चे के दादा ने जो कि एक रिटायर्ड सैनिक हैं, उन्होंने बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि किडनैपर्स ने उनसे 100 बिटकॉइन (वर्चुअल करेंसी) खरीद कर देने के लिए कहा इतने बिटकॉइन की कीमत करीब 17 करोड़ बैठती है। बाद में उन्होंने इस राशि को 10 करोड़ कर दिया, लेकिन आखिर में वो 25 लाख रुपए देने के लिए भी राजी हो गए।

6 आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद 19 दिसंबर तक पुलिसवालों ने इस किडनैपिंग में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया है कि बच्चे को उन्होंने कोलार जिले से जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के पिता एक स्थानीय बिजनेसमैन है और इस बात को अपहरणकर्ता अच्छे से जानते थे, इसीलिए उन्होंने बिटकॉइन की खरीब के लिए कहा था। इसका उन्होंने पूरा तरीका भी बताया था।

कैसे पकड़े गए अपहरणकर्ता?

पुलिस ने बताया कि जांच के लिए गठित की गई स्पेशल टीम ने फिरौती संदेश भेजने वाले मोबाइल के सिग्नल के जरिए अपहरणकर्ताओं को पकड़ा। देर रात कर्नाटक हासन जिले में इन सिग्नल्स को ट्रैक किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+