'...ये दुर्भाग्य है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाया गया', राहुल पर पीएम मोदी ने किया पलटवार

कर्नाटक में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि वो कर्नाटक के लोगों का अपमान कर रहे हैं।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं, जहां रविवार को उन्होंने हुबली-धारवाड़ में कई विकास योजनाओं का शिल्यान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही राहुल गांधी ने लंदन में भारत में लोकतंत्र पर जो सवाल उठाए थे, उस पर भी पलटवार किया। पीएम मोदी ने साफतौर पर कहा कि लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले लोगों से कर्नाटक को सावधान रहने की जरूरत है।

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर भी पीएम ने निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता का नाम लिए बिना कहा कि भारत केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी है। ये मेरा सौभाग्य रहा कि कुछ वर्ष पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला। मगर ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतंत्र की परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, बावजूद इसके कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

पीएम ने आगे कहा कि ऐसे लोग भगवान बसवेश्वर का अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोग कर्नाटक के लोगों का, भारत की महान परंपरा का, भारत के 130 करोड़ जागृत नागरिकों का अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोगों से कर्नाटक के लोगों को सतर्क रहना है।

कांग्रेस सरकार पर कही ये बात
वहीं पहले की कांग्रेस सरकार को लेकर भी पीएम मोदी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले राजनीतिक लाभ-हानि देखकर ही रेल, रोड प्रोजेक्ट्स की घोषणा होती थी। हम पूरे देश के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान लेकर आए हैं। ताकि जहां-जहां भी देश में जरूरत हो वहां तेज गति से इंफ्रास्ट्रक्चर बने सके।

राहुल ने लंदन में क्या कहा था?
आपको बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी लंदन के दौरे पर गए थे। वहां पर उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, प्रवासी भारतीयों, सांसदों, मीडिया आदि के साथ कई कार्यक्रम किए। सब कार्यक्रमों में उन्होंने ये कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। वहां पर विपक्ष की आवाज दबाई जा रही। यहां तक कि संसद में विपक्ष के माइक बंद कर दिए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+