Ban on Pillion Rider ! रात में पीछे बैठ कर यात्रा नहीं कर सकेंगे पुरुष, इस राज्य में नियम बनाने की तैयारी

कर्नाटक में दो पहिया पर पीछे बैठने का नियम बंद करने पर विचार हो रहा है। नियम लागू होने पर राज्य के एक जिले में रात के समय बाइक, स्कूटी या स्कूटर पर पीछे बैठकर रात में यात्रा नहीं की जा सकेगी। karnataka pillion ride

बेंगलुरु, 04 अगस्त : दो पहिया वाहनों पर Ban on Pillion Rider का नियम बनाने की तैयारी हो रही है। कर्नाटक पुलिस विभाग ने कहा है कि रात के समय दक्षिण कन्नड़ जिले में दुपहिया वाहन पर पीछे बैठकर यात्रा करने पर रोक लगाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि पुरुषों के दो पहिया पर पीछे बैठकर रात के समय सवारी करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। कर्नाटक पुलिस में एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने गुरुवार को कहा कि Ban on Pillion Rider का नियम दक्षिण कन्नड़ जिले में रात का कर्फ्यू हटाने के बाद लागू होगा। बता दें कि कर्नाटक में बढ़ते क्राइम के कारण कर्फ्यू लगाया गया है।

Ban on Pillion Rider का नियम

Ban on Pillion Rider का नियम

Ban on Pillion Rider का नियम पर एडीजीपी आलोक कुमार के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्तियों को नियम में छूट दी गई है। रात के समय बुजुर्ग दो पहिया पर पीछे बैठकर सवारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया Ban on Pillion Rider का नियम अभी तक केरल के वायनाड जिले में लागू किया गया है। यहां सभी पुरुषों को दोपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। कर्नाटक में प्रतिबंध केवल पीछे बैठने वालों पर होगा।

हत्याओं में Pillion Rider की मदद !

हत्याओं में Pillion Rider की मदद !

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Ban on Pillion Rider का नियम इसलिए बनाया गया है क्योंकि माना जाता है कि दक्षिण कन्नड़ जिले में राजनीतिक हत्याओं में Pillion Rider की मदद ली गई है। इंडिया टीवी डॉटकॉम के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने पर रोक का निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि जांच में सामने आया है कि दक्षिण कन्नड़ जिले में युवकों का ब्रेनवॉश कर 'सुपारी' मर्डर कराए गए हैं।

Pillion Rider के अलावा पुलिस की सख्ती

Pillion Rider के अलावा पुलिस की सख्ती

बता दें कि दक्षिण कन्नड़ सीमावर्ती जिला है। पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के गृह मंत्री और डीजीपी ने जिले में 18 चेक पोस्ट खोलने का निर्देश दिया है। पुलिस ने कहा है कि चेक पोस्ट पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (KSRP) के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक Ban on Pillion Rider के नियम के अलावा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एक साल तक रहेगी।

भाजपा नेता की नृशंस हत्या के बाद पुलिस सक्रिय

भाजपा नेता की नृशंस हत्या के बाद पुलिस सक्रिय

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतरु हत्याकांड मामले में पुलिस का दावा है कि अपराधियों का पता लगा लिया गया है। हत्या के पीछे कौन है, इसका भी खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या किसने की, किसने साजिश रची और योजना बनाई, इस बारे में जानकारी जुटा ली गई है। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कर्नाटक में क्राइम का ग्राफ

कर्नाटक में क्राइम का ग्राफ

कर्नाटक पुलिस के मुताबिक ने प्रवीण मर्डर केस राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को कब सौंपा जाएगा, इस पर भी फैसला लिया जाना है। हालांकि, केस NIA को सौंपने से पहले कर्नाटक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। बता दें कि बता दें कि कर्नाटक में क्राइम के बढ़ते ग्राफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रवीण के अलावा 28 अगस्त को मंगलुरु में मोहम्मद फाजिल का मर्डर हुआ था। इसके अलावा 21 जुलाई को 19 वर्षीय किशोर मोहम्मद मसूद की मौकत हुई थी। मसूद को दक्षिण कन्नड़ के ही सुल्लिया में आठ लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीटा था। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+