कर्नाटक सरकार ने दिया वैक्सीन के 3 करोड़ डोज का ऑर्डर, मिलने में लगेगा महीनों का वक्त
बेंगलुरु, 13 मई: कर्नाटक भी कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पिछले कुछ दिनों से केस तेजी से बढ़ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार वैक्सीनेशन को बढ़ाना चाहती है, जिसके लिए उसने बड़ी मात्रा में ऑर्डर भी दिया है, लेकिन अभी सप्लाई आने में वक्त लग सकता है। तब तक टीकाकरण प्रक्रिया धीरे चलने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को और ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

Recommended Video
मामले में मुख्य सचिव पी रवि कुमार ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक सरकार ने तीन करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है, लेकिन इसे प्राप्त करने में कुछ दिन नहीं बल्कि महीनों लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ये साफ नहीं बता सकता है, लेकिन इसके लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कर्नाटक के ऑर्डर में कोविशिल्ड की दो और कोवैक्सीन की एक करोड़ खुराक है। इन तीन करोड़ में से अभी सिर्फ 7 लाख डोज ही मिल पाई हैं।
मुख्य सचिव के मुताबिक अभी टीकों की कमी है, ऐसे में जिन 45+ लोगों को दूसरी खुराक देनी है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। महीने के पहले 15 दिनों के लिए टीका आवंटन 13 लाख कोविशिल्ड और एक लाख कोवैक्सीन की है। कुमार के मुताबिक उन्होंने वैक्सीन कंपनियों से कहा है कि वो एक शेड्यूल दें, जिसके आधार पर योजना बनाई जा सके।
कर्नाटक में कितने मामले?
कुल मामलों की संख्या- 20,53,191
मौतें- 20,368
रिकवरी- 14,40,621
एक्टिव केस- 5,92,182


Click it and Unblock the Notifications
