Siddaramaiah Oath Ceremony: कर्नाटक के 30वें CM के तौर पर सिद्धारमैया लेंगे शपथ, 20 MLA बनेंगे मंत्री
Karnataka oath ceremony: कर्नाटक के बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। डिप्टी सीएम के तौर पर डीके शिवकुमार भी शपथ लेंगे।

Karnataka Siddaramaiah CM oath ceremony: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के ठीक एक हफ्ते बाद शनिवार (20 मई) को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। सिद्धारमैया कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे। कर्नाटक कांग्रेस डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। वहीं 20 से ज्यादा विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
कर्नाटक शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में होगा। जिसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। यह वही जगह है जहां सिद्धारमैया ने 2013 में पहली बार कर्नाटक सीएम के तौर पर शपथ ली थी।
कई दिनों के गहन विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस ने 18 मई 2023 को घोषणा की थी कि पार्टी नेता सिद्धारमैया अगले मुख्यमंत्री होंगे और शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे। शिवकुमार लोकसभा चुनाव तक राज्य कांग्रेस प्रमुख के रूप में भी बने रहेंगे।
Recommended Video

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 18 मई को सरकार बनाने के लिए मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को आमंत्रित किया था।
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशभर के कई विपक्षी नेताओं और समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है, जो एकता के प्रयासों के बीच विपक्षी दलों का शक्ति प्रदर्शन करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में ये विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ भाजपा को टक्कर देने की तैयारियों में है।
खड़गे ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को आमंत्रित किया है। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित अन्य को भी निमंत्रण भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications