Karnataka: 16 फीट गहराई में जिंदगी और मौत से जूझता रहा मासूम, 20 घंटे बाद निकाला गया बाहर-VIDEO
कर्नाटक के इंडी तालुक में बुधवार देर रात डेढ़ साल का बच्चा खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और विभिन्न स्थानीय अधिकारियों ने बचाव अभियान चलाया। करीब 20 घंटे के बाद, गुरुवार को बचाव दल ने बच्चे को 16 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाल लिया।
मामला लाचयान गांव का है। बच्चे की पहचान सात्विक एम के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को बचाए जाने के तुरंत बाद, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उसे चेकअप के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए।

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सतर्क हुए लोग
बताया जा रहा है कि बच्चा कुएं में सिर के बल गिरा था। घटना तब सामने आई, जब आसपास के एक राहगीर ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी और तुरंत परिवार को सतर्क किया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और विभिन्न स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार शाम करीब 6.30 बजे बचाव अभियान शुरू किया।
#WATCH | Karnataka: Visuals of the rescue carried out by NDRF and SDRF teams for a 1.5-year-old child who fell into an open borewell in the Lachyan village of Indi taluk of the Vijayapura district. pic.twitter.com/iAlrx9qxsb
— ANI (@ANI) April 4, 2024
रेस्क्यू के लिए खोदा गया 21 फुट गहरा गड्ढा
बताया जा रहा है कि मासूम के रेस्क्यू के लिए टीम ने खुदाई की मशीन का इस्तेमाल किया गया। बोरवेल के बराबर एक 21 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया। मासूम सात्विक की मां पूजा ने बताया कि मेरा बेटा बिना खाना खाए 12 घंटे से ज्यादा वक्त तक बोरवेल में जिंदगी और मौत से जूझता रहा है। मेरा बच्चा अब सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications