Karnataka News: बेलगावी में कन्नड़ बोलने पर बस कंडक्टर को पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

Karnataka News: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच भाषा विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के बेलागावी से एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है जहां शनिवार, 22 फरवरी को एक बस के कंडक्टर को मराठी ना आने पर चार लोगों ने मार-पीट की है। इस घटना के बाद स्थानिय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि राज्य परिवहन निगम (KSRTC) की बस के कंडक्टर को मराठी में जवाब न देने पर उससे मारपीट के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि कंडक्टर पर पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

karanataka-news

क्या है पूरा मामला?

51 वर्षीय कंडक्टर महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी ने बताया कि सुलेभवी गांव में अपने पुरुष मित्र के साथ बस में चढ़ने वाली एक लड़की मराठी में बोल रही थी। हुक्केरी ने कहा कि "उसने उससे कहा कि मराठी नहीं जानता और उस लड़की से कन्नड़ में बोलने के लिए कहा। कंडक्टर ने कहा, "जब मैंने कहा कि मैं मराठी नहीं जानता, तो लड़की ने मुझे मराठी में गाली देते हुए कहा कि मुझे मराठी सीखनी चाहिए। इसके बाद अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मेरे सिर और पूरे शरीर पर हमला कर दिया।"

घायल बस कंडक्टर को बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि उसे मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक मामला दर्ज किया गया है और हमने कंडक्टर पर हमले के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और 14 वर्षीय लड़की द्वारा दर्ज की गई जवाबी शिकायत के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत उसके खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "POCSO अधिनियम के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमें जांच करने और आरोपों को देखने की जरूरत है और तदनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

बता दें कि कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा पर बसा बेलगावी में मराठी भाषी आबादी काफी है और उनमें से एक वर्ग जिले को महाराष्ट्र में विलय करने की मांग कर रहा है, जिसका राज्य के साथ-साथ वहां रहने वाले कन्नड़ लोग भी कड़ा विरोध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+