Karnataka: BJP में अंदरूनी कलह की गहराई हुई उजागर, बैठक में गायब रहे ये वरिष्ठ विधायक

कर्नाटक के बेलगावी में हुई प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी की बैठक में पार्टी की भीतरी कलह की तस्वीर सामने आई है। बैठक में कई वरिष्ठ विधायक बैठक में नहीं पहुंचे। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान से ही भगवा पार्टी में असंतोष पनप रहा है और अब यह चरम पर पहुंच गया है।

बासनगौड़ा पाटिल यत्नाल की बैठक में अनुपस्थिति स्पष्ट थी। यह विधानसभा सदस्य बीवाई विजयेंद्र और विपक्ष के नेता के रूप में आर अशोक की नियुक्ति की जोर-शोर से आलोचना करते रहे हैं।

BS Yediyurappa

इनके साथ ही कांग्रेस में जानें के संकेत देने वाले एसटी सोमशेकर और पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली समेत अन्य वरिष्ठ विधायक बैठक में उपस्थित नहीं हुए। हालांकि, बाद में यत्नाल ने बैठक में शामिल न होने की वजह बताते हुए कहा कि मैं व्यक्तिगत कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सका। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता।

बैठक का मुख्य आकर्षण बने येदियुरप्पा ?
बैठक का मुख्य आकर्षण पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा की उपस्थिति थी। वह बुधवार को बेलागावी में किसानों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने पहुंचे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि एलपी बैठक में मुख्य रूप से सूखे को कम करने और संकटग्रस्त किसानों की मदद करने में कांग्रेस सरकार की विफलता को बेनकाब करने के लिए विरोध प्रदर्शन पर विचार-विमर्श किया गया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण व विधायक ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी में विभाजन के बारे में अफवाहें फैला रही है। इसमें से कोई भी सच नहीं है। हम सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। एलपी बैठक ने एक प्रस्ताव पारित कर संकट में फंसे किसानों के प्रति सरकार की उदासीनता और अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण की ओर उन्मुख उसकी राजनीति की निंदा की। बैठक में सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+