Karnataka: कांग्रेस 'गृह लक्ष्मी' योजना के 2,000 रु को लेकर शुरू हुई सास- बहू की लड़ाई, जानें किसे मिलेगा पैसा
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार हर महीने 2,000 सास को देगी या बहू को? जानें क्या बोली राज्य की इकलौती महिला मंत्री

कर्नाटक में कांग्रेस ने प्रदेश भर गृह लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह दो हजार रुपये देने का वादा किया था। वहीं अब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है तो जहां इस योजना के जल्द शुरू होने का महिलाएं इंतजार कर रही हैं। वहीं इस योजना ने कर्नाटक में लोगों के घरों में सास बहू के बीच में नया झगड़ा शुरू कर दिया है।
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की 'गृह लक्ष्मी' योजना के प्रस्तावित कार्यान्वयन, जिसमें 2,000 रुपये देने की बात कही गई है उसको लेकर अनजाने में कई घरों में सास और बहू के बीच संघर्ष छिड़ गया है। इस योजना का लाभ घर में किस महिला को मिलेगा इसको लेकर कई घरों में सास-बहू के बीच विवाद शुरू हो गया है।
कर्नाटक में कई परिवार के सदस्य इस बात पर बहस कर रहे हैं कि कांग्रेस सरकार द्वारा दी जाने वाले गृहलक्ष्मी योजना के तहत हर महीने दी जाने वाली दो हजार रुपये की धनराशि घर की किस महिला को मिलना चाहिए।
योजना में स्पष्ठता ना होने के कारण परिवार में शुरू हुआ ये झगड़ा
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में इस योजना को लेकर स्पष्ट पात्रता मानदंड की कमी है, जिसके तहत उन्होंने परिवार की महिला मुखिया को मासिक सब्सिडी देने का वादा किया था, योजना में इस बात का स्पष्ठ ना होने के कारण कर्नाटक के परिवारों के बीच भ्रम को और बढ़ा दिया है।
कर्नाटक सरकार की इकलौती महिला मंत्री ने जानें क्या कहा
मंगलवार को सिद्धारमैया सरकार की इकलौती महिला मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर जिन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गइ है उन्होंने इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला परिवार को लेना है लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट किया कि धनलक्ष्मी योजना के तहत ये धनराशि आदर्श रूप से सास को जाना चाहिए क्योंकि उन्हें भारतीय परंपरा के अनुसार घर की मालकिन या परिवार की महिला मुखिया माना जाता है। हेब्बलकर ने कहा अगर वह चाहें तो बहू के साथ ये धनराशि साझा कर सकती हैं।
मंत्री सतीष ने बोली ये बात
पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली ने भी हेब्बलकर से सहमति जताते हुए कहा कि पैसा सास को जाना चाहिए क्योंकि वह परिवार की मुखिया हैं, इसके बाद वो चाहे तो अपनी बहू के साथ उसे बांट सकती हैं।
वहीं कर्नाटक महिला एक्टविस्ट नागरत्ना ने कहा कि ये धनराशि घर की सास बहू दोनों में आध-आधी बांटी जानी चालिए। ताकि घरों में इस धनराशि को लेकर कोई झगड़ा ना हो। वहीं एक दूसरी महिला एक्टिविस्ट कविता डी ने कहा कि इस योजना के तहत घर की सास बहू दोनों को दो हजार रुपये की धरराशि देनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बड़े झगड़े होंगे।












Click it and Unblock the Notifications