'काट देंगे बिजली अगर नहीं दिया कांग्रेस को वोट', कर्नाटक MLA ने दी धमकी, BJP ने पूछा- क्या यही मोहब्बत दुकान
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद तीसरे चरण के लिए चुनावी अभियान जोरों पर है। इस बीच बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य दलों को नेताओं को बीच बयानबाजी का भी दौर तेज है। चुनाव आयोग ने बीआरएस प्रमुख व तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर के खिलाफ कांग्रेस को लेकर विवादित बयान के बाद बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने उन्हें 48 घंटे के लिए चुनावी अभियान में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया है। इस बीच कर्नाटक में एक मौजूदा कांग्रेस विधायक ने कथित रूप से वोटर्स को कांग्रेस पक्ष में वोट करने के लिए धमकी दी है।
लोकसभा चुनावों के बीच, कर्नाटक के चिक्कोडी जिले की कागवाड सीट से कांग्रेस विधायक विधायक राजू केज ने उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वे वीडियो में जुगुलतो में मतदाताओं को धमकी देते हुए देखे गए। कथित रूप से वीडियो में ये सामने आया है कि एमएलए राजू केज ने कहा कि उनकी पार्टी यानी कांग्रेस को अगर भारी वोट नहीं मिले तो क्षेत्र की बिजली काट दी जाएगी।

कांग्रेस विधायक राजू केज ने इस हफ्ते मंगलवार को एक चुनावी सभा के दौरान कथित रूप से वोटर्स को ये धमकी दी थी। मंच से उन्होंने बीजेपी को भी निशाना बनाया और सवाल किया कि क्या 140 करोड़ की आबादी वाले देश में कोई प्रधानमंत्री नहीं बनेगा? आज का युवा कहता है मोदी तो मोदी है, तुम उसके पीछे क्यों लार टपका रहे हो? वहीं इससे पहले ममदापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केज ने पीएम मोदी पर आलीशान जिंदगी जीने का आरोप लगाया था।
बीजेपी ने किया पलटवार
राजू केज के टिप्पणी के बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के पास 'मोहब्बत की दुकान' नहीं बल्कि वास्तव में 'धमकी के भाईजान'की भरमार है, जो वोटर्स को धमकाते रहते हैं। बीजेपी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। पूनावाला के डीके उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस को वोट नहीं मिला तो लोगों को काम नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications