राज्य विधानसभा में एचडी रेवन्न बोले- 'अगर मेरे बेटे ने गलत किया है, तो उसे फांसी दी जाए'
जेडीएस के वरिष्ठ विधायक एचडी रेवन्ना ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में अपने बेटे प्रज्वल रेवन्ना के बारे में भावुक हो कर प्रतिक्रिया व्यक्त की। ये वो प्रज्जल है जिस पर यौन शोषण के कई आरोप हैं। विधायक पिता ने कहा अगर उनका बेटा दोषी है, तो उसे फांसी पर लटका देना चाहिए।
रेवन्ना ने पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन की भी आलोचना की और उन्हें अपने पद के लिए "अनुपयुक्त" बताया। रेवन्ना ने कहा, "यदि मेरे बेटे ने गलत काम किया है तो उसे फांसी पर लटका दिया जाए। मैं मना नहीं करूंगा।"

रेवन्ना के आरोप पर क्या बोले राजनीतिज्ञ?
रेवन्ना ने पुलिस और सरकार की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने दावा किया कि एक महिला को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए महानिदेशक के कार्यालय में लाया गया था। उन्होंने कहा, "वह महानिदेशक बनने के लिए 'नालायक' हैं। वह महानिदेशक बनने के लिए अयोग्य हैं... यह एक बेशर्म सरकार है।" उनकी टिप्पणी पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सुझाव दिया
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सुझाव दिया कि उपसभापति रामप्पा लमानी रेवन्ना की टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा दें। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर रेवन्ना को अधिकारियों से कोई शिकायत है तो उन्हें नोटिस देना चाहिए और फिर औपचारिक रूप से इस पर चर्चा करनी चाहिए।
कथित अश्लील वीडियो वाले पेन ड्राइव
प्रज्वल के राजनीतिक करियर को उस समय झटका लगा जब वे हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में हसन संसदीय सीट को बरकरार रखने में विफल रहे। ये आरोप तब सामने आए जब 26 अप्रैल को मतदान के दिन से ठीक पहले हसन में प्रज्वल से जुड़े कथित अश्लील वीडियो वाले पेन ड्राइव वितरित किए गए।
पूरे परिवार पर आया संकट
इन आरोपों के बाद जेडी(एस) ने प्रज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया। उनके माता-पिता, एचडी रेवन्ना और भवानी, फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उन पर अपने बेटे के यौन उत्पीड़न की कथित पीड़िता का अपहरण करने और उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप है। रेवन्ना ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन पर जोर दिया और कहा कि वह वहां बचाव या चर्चा करने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि अपने और अपने परिवार के खिलाफ हो रहे अन्याय को उजागर करने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications