Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खाने से खुश होकर मंत्री ने कुक को दी 25,000 की टिप, मक्का भेजने का दिया ऑफर

नई दिल्ली। अक्सर जब हम होटल में खाना खाने जाते हैं तो खाने की बिल पेमेंट के साथ-साथ वेटर को टिप के तौर पर 100-50 रुपए थमा देते हैं। खाना बहुत अच्छा लगा तो कभी-कभार 200 से 500 भी कर देते हैं, लेकिन मेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट में एक कस्टमर को खाना इतना पसंद आया कि उसने कुक को 25000 की टिप दी और साथ ही साथ उसे मक्का भेजने का वादा भी किया।

 कुक को दी 25000 की टिप

कुक को दी 25000 की टिप

रेस्तरां में खाना-खाने के बाद शायद ही कोई कस्टमर कुक या वेटर को 25000 जैसी बड़ी रकम की गिफ्ट दे। दरअसल बोलियार के एक फिश रेस्तरां में मंत्री जमीर अहमद खान खाना खाने पहुंचे। जमीर अहमद को रेस्तरां का खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने वहां के कुक हनीफ खान को न सिर्फ 25,000 रुपए टिप में दिए बल्कि उनके खाने की तारीफ करने के साथ-साथ उसे मक्‍का भेजने का ऑफर भी दिया।

 कुक को दिया मक्का भेजने का ऑफर

कुक को दिया मक्का भेजने का ऑफर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री अहमद खान गुरुवार को ऑफिशयल मीटिंग के लिए गए थे। लंच के लिए वह 'फिश मार्केट' के रेस्तरां में पहुंच गए। रेस्तरां में उनके सामने पॉम्फ्रेट और अंजल के साथ मछलियों की कई वैरायटी परोसी गईं। खाना खाने के बाद अहमद खान कुक पर मंत्रमुग्‍ध हो गए। वह खाने की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। उन्होंने फौरन रेस्तरां के कुक को बुलाया। उन्‍होंने कुक हनीफ को पास बैठाया और अपनी ही प्लेट से खाना भी खिलाया।

 रेस्तरां के कर्मचारियों को भी टिप

रेस्तरां के कर्मचारियों को भी टिप

मंत्रीजी ने कुक को 25000 की टिप के साथ-साथ मक्का भेजने का ऑफर दिया और रेस्तरां के सारे कर्मचारियों को 20,000 रुपए टिप दी और हनीफ को 5,000 रुपए दिए। आपको बता दें कि मंत्री अहमद खान दरियादिली की वजह से जाने जाते हैं। वह अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं और बढ़चढ़कर उनकी मदद करते हैं। वहीं, मंत्री जी की तारीफ से हनीफ बेहद खुश हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+