कर्नाटक के मंत्री की सीएम कुमारस्वामी से अपील, सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन काम करने का करें ऐलान

बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से खास अपील की है। उनकी ये अपील प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए है। उन्होंने कहा है कि सरकार सूबे के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में पांच दिन काम करने का ऐलान करना चाहिए। उन्होंने सीएम एचडी कुमारस्वामी को पत्र लिखकर ये गुजारिश की है।

मंत्री की CM से अपील- हफ्ते में 5 दिन काम करने का करें ऐलान

कर्नाटक सरकार में सोशल वेलफेयर मंत्री प्रियांक खड़गे ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन काम करने का ऐलान कर चाहिए। अगर सरकार ये फैसला लेती है तो इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिसका फायदा राज्य को भी होगा।

सोशल वेलफेयर मंत्री प्रियांक खड़गे ने आगे कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार के कई कर्मचारियों की ओर से इस तरह की मांग मिली है, जिसके बाद मैंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस अपील पर विचार करने के लिए है। बता दें कि प्रियांक खड़गे ने 29 अगस्त को मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को ये पत्र लिखा था। हालांकि चर्चा में ये अब आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+