कर्नाटक के मंत्री जगदीश शेट्टर की मांग, एसडीपीआई पर लगाया जाए बैन
नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार में मंत्री जगदीश शेट्टर ने मांग की है कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) को बैन किया जाए। नागरिकता कानून के समर्थन में निकाले जा रहे जुलूस पर हमले के आरोप में कथित तौर पर एसडीपीआई से जुड़े 6 लोगों की गिरफ्तारी पर शेट्टर का ये बयान आया है। शेट्टर ने कहा, एसडीपीआई हमेशा इस तरह की घटनाओं में अपनी भागीदारी से इनकार करता है लेकिन यह अब साबित हो गया है। मैं पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करता हूं। इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि वे हमेशा असामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। इसलिए भारत सरकार को इस पर गंभीरता दिखाते हुए ध्यान देना चाहिए।

शुक्रवार को बेंगलुरू में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया किया है इन पर आरोप है कि 22 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ निकाली गई एक रैली में उन्होंने भाजपा और आरआरएस समर्थकों पर हमला किया। बेंगलुरू के पुलिस कमीशनर भास्क रॉव ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए 6 लोग एसडपीआई से जुड़े हैं। इन लोगों सीएए के समर्थन में निकल रही रैली में हिंसा भड़काने के लिए 10,000 रुपए दिए गए थे।
पुलिस ने बताया है कि इन पर लगे आरोपों की जांच एंटी टेरर यूनिट करेगी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं सत्तापक्ष के लोग इसके समर्थन में जुलूस निकाले हैं। कर्नाटक में इस कानून के विरोध हुए प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई थी। कानून के समर्थन में निकाले जुलूसों में भी हिंसी की घटनाएं हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications