कर्नाटक मंत्री ईश्वरप्पा को मिली धमकी, टीपू सुल्तान को फिर से "मुस्लिम गुंडा" कहा तो जीभ काट दी जाएगी
कर्नाटक मंत्री ईश्वरप्पा को मिली धमकी टीपू सुल्तान को फिर से "मुस्लिम गुंडा" कहा तो जीभ काट दी जाएगी
बेंगलुरु, 25 अगस्त: कर्नाटक के भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा को एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें लिखा है कि अगर ईश्वरप्पा ने टीपू सुल्तान को फिर से "मुस्लिम गुंडा" कहत है तो उनकी जीभ काट दी जाएगी।
Recommended Video

वहीं कर्नाटक के भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि उन्होंने कभी भी सभी मुसलमानों को "गुंडा" नहीं कहा, और वह इस तरह की धमकियों से डरते नहीं हैं। कथित तौर पर यह संदेश उनके घर पर भेजा गया था। हांलांकि ईश्वरप्पा ने धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
केएस ईश्वरप्पा ने अल्पसंख्यकों पर लगाया था ये आरोप
बता दें मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने अल्पसंख्यकों पर कर्नाटक के शिवमोग्गा में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था "मैं मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों को बताना चाहता हूं, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सभी मुसलमान गुंडे हैं। मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों ने अतीत में शांति के लिए प्रयास किए हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वो जो युवा गुंडागर्दी में लिप्त हैं उन्हें समझाएं अगर नहीं तो सरकार कार्रवाई करेगी और उन्हें इसका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
जानें कब शुरू हुआ ये विवाद
गौरतलब है कि कर्नाटक में टीपू सुल्तान और हिंदुत्व के प्रतीक वीडी सावरकर वाले स्वतंत्रता दिवस बैनर ने राज्य में एक विवाद पैदा कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमीर अहमद सर्कल में लगाए गए वीर सावरकर के पोस्टर को कथित तौर पर हटाने का प्रयास करने वाले टीपू सुल्तान के फॉलोअर्स के एक समूह द्वारा शिवमोग्गा जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 16 अगस्त को, बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन पर वीडी सावरकर की एक पेंटिंग प्रदर्शित करके विवाद और बढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications