वेश्यावृत्ति से भी गंदा काम करते है कुछ प्राइवेट स्कूल: आंजनेय
बैंगलोर। कर्नाटक के समाज कल्याण मंत्री एच आंजनेय ने एक विवादास्पद बयान दिया है। आंजनेय ने कुछ प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की तुलना वेश्यावृत्ति से कर डाली। आंजनेय ने कहा कि कुछ संस्थान आरटीआई के नाम पर बच्चों के माता-पिता को प्रताडि़त करते हैं। इन संस्थानों में कोई मानवीयता या आदर्शवाद नहीं है और वो शिक्षा को बेचने का धंधा करते हैं। PICS: किस तरह स्टूडेंट बनकर जिस्म का धंधा कर रही हैं कॉलगर्ल्स, फेस और फिगर पर होता है सौदा
उन्होंने कहा कि आरटीआई आने के बाद पिछड़े वर्ग के बहुत से बच्चों को शिक्षा मिलने लगी। आरटीआई कोटे से बच्चों को एडमिशन देते वक्त कई संस्थान माता-पिता को प्रताडि़त करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के ऐसे रैवेए से उन्हें तकलीफ होती है।
आंजनेय ने कहा कि जो संस्थान शिक्षा बेचने का काम करते हैं वो वेश्यावृत्ति से भी गिरा हुआ काम करते हैं। मंत्री के इस बयान पर कर्नाटक के प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने ऐतराज जताया और कर्नाटक शिक्षा आयुक्त के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया












Click it and Unblock the Notifications