कर्नाटक: मंत्री ने मांगी फॉर्च्यूनर कार, कहा- छोटी कार में बैठूंगा तो कोई नहीं देखेगा, फिर दी सफाई
Recommended Video

कर्नाटकः कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री जमीर अहमद कार की मांग को लेकर सुर्खियों में हैं। मंत्री ने खुद के लिए एसयूवी कार की मांग की तो उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। जमीर अहमद ने कर्नाटक के कार्मिक विभाग और प्रशासनिक सुधार को पत्र लिखकर इनोवा की जगह एसयूवी (टोयोटा फॉर्च्यूनर) देने को कहा है। मामला बढ़ा तो वो मीडिया के सामने आए और सफाई दी।
मंत्री जमीर अहमद ने दी सफाई
मंत्री जमीर अहमद ने मुद्दे पर अपनी सफाई देते हुए कहा, 'मीडिया ने इस मुद्दे को काफी बड़ा बना दिया। मैंने केवल एसयूवी के लिए आग्रह किया था, ना कि किसी खास ब्रैंड की कार के लिए।'

मीडिया पर लगाया मुद्दे को बड़ा बनाने का आरोप
इसी मामले पर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'क्या मैंने Lexus या BMW की मांग की? मैं एसयूवी में ही चलने का आदी हूं। मुझे पूरे जिले का दौरा करना होता है। मैं सरकारी प्रावधान के तहत एक कार की मांग कर रहा हूं।'

जमीर अहमद ने मागी थी एसयूवी
बता दें, इससे पहले जमीर अहमद ने कर्नाटक के कार्मिक विभाग और प्रशासनिक सुधार को पत्र लिखकर कहा था कि 'मुझे एक एसयूवी चाहिए। क्योंकि, इनोवा में मैं असहज महसूस करता हूं। इनोवा की ऊंचाई कम है। एसयूवी की ऊंचाई अधिक होती है। इस लिए मैं आधिकारिक वाहन के रूप में एसयूवी की मांग कर रहा हूं। अगर सरकार मुझे ये कार आवंटित नहीं करती, तो शायद मैं अपने वाहन का उपयोग करूंगा।'

छोटी गाड़ी में बैठूंगा तो कोई नहीं देखेगा- जमीर अहमद
जमीर अहमद ने कहा था कि, बचपन से मैं बड़ी कार का उपयोग कर रहा हूं। मैं एक मंत्री हूं और कोई भी ध्यान नहीं देगा अगर मैं छोटे वाहन में जाऊंगा। लोग मुझे देखेंगे अगर मैं बड़े वाहन में जाऊंगा।'












Click it and Unblock the Notifications