Karnataka Blast: कर्नाटक में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका, टैंक फटने से 2 कर्मचारियों की मौत
कर्नाटक के मांड्या से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। मांड्या तालुक के कारेकाटे गांव के पास स्थित 'कीर्ति केमिकल्स इंडस्ट्रीज' (Kirti Chemicals Industries) में एक भयानक विस्फोट हुआ है। इस हादसे ने दो लोगों की जान ले ली है और अन्य तीन घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
धमाका तब हुआ जब टैंक का ढक्कन गैस कटर से खोला जा रहा था। घायलों को इलाज के लिए मांड्या MIMS हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे के बाद, फैक्ट्री के कर्मचारी मौके से गायब हो गए। बसारालू पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने मरने वालों और घायलों के बारे में जानकारी इकट्ठा की है। मांड्या SP डॉ. शोभा रानी ने कहा कि बसारालू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications