कर्नाटक: नहीं उठा पा रहा था अस्पताल का खर्च, मजदूर ने दोस्त से करा दी पांच साल के बीमार बेटे की हत्या

कर्नाटक: मजदूर ने दोस्त से करा दी पांच साल के बीमार बेटे की हत्या

बेंगलुरू। कर्नाटक में एक शख्स ने कथित तौर पर दोस्त से अपने पांच साल के बेटे की हत्या करा दी। शख्स ने पचास हजार रुपए देकर बेटे की हत्या कराई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसने ऐसा करने की वजह बच्चे के इलाज का खर्च ना उठा पाना बताया है। उसने कहा कि बेटा काफी दिन से मिर्गी से पीड़ित था और अस्पताल में काफी पैसा लग रहा था। वह मजदूर है और इस खर्च को उठाने में बहुत परेशानी का सामना कर रहा था।

अस्पताल में रोज देने होते थे एक हजार

अस्पताल में रोज देने होते थे एक हजार

कर्नाटक के देवनगिरी के रहने वाले एम जयप्पा और उसके दोस्त को पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया। जयप्पा ने पुलिस को बताया है कि उसका पांच का बेटे को मिर्गी की बीमारी थी और काफी वक्त से अस्पताल में इलाज चल रहा था। हर रोज उसे अस्पताल में इसके लिए एक हजार रुपए देने होते थे। मजदूरी करके वो कुछ सौ रुपए ही कमाता था, ऐसे में वो काफी परेशान था और उसने दोस्त को पचास हजार रुपए देकर बेटे की ही हत्या करा दी।

 तीन साल में खर्च हो चुके थे चार लाख

तीन साल में खर्च हो चुके थे चार लाख

आरोपी का कहना है कि बीते तीन साल में बेटे के इलाज पर वो चार लाख रुपए खर्च कर चुका था। इसके बावजूद उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उस पर इसके चलते बहुत कर्ज भी हो गया था। ऐसे में वो बेटे से पीछा छुड़ाने के बारे में सोचने लगा था और फिर उसकी हत्या ही करा दी।

दोस्त ने पचास हजार में की हत्या

दोस्त ने पचास हजार में की हत्या

पुलिस ने बताया कि जयप्पा ने दोस्त महेश जो ये सारी बात बताई। महेश पेशेवर अपराधी है और उसने पचास हजार में बेटे को मार देने की बात कही। जिससे जयप्पा को पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। महेश ने अस्पताल में बच्चे को जहर का इंजेक्शन दे दिया। बच्चे की मौत के बाद जयप्पा की बातों पर कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इत्तिला दी। इस पर पुलिस ने पूछताछ की तो मामला खुला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+