कर्नाटक- महाराष्ट्र सीमा विवाद के बीच कालेज में कर्नाटक का झंडा फहराने पर मचा बवाब, छात्रों ने जमकर की पिटाई
कर्नाटक- महाराष्ट्र सीमा विवाद के बीच बेलगावी में इंटर कॉलेज फेस्ट में कर्नाटक का झंडा फहराने पर छात्रों ने एक लड़के की जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
कर्नाटक के कालेजों में बवाल थमने का नाम ही नही ले रहा, राज्य के कालेजों में हिजाब प्रतिबंधित किए जाने के बाद से आए दिन किसी ना किसी मुद्दें पर हंगामा मच रहा है। इन दिनों जब कर्नाटक- महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर लोग आगबबूला हो रहे हैं। इसी बवाल के बीच कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक इंटर-कॉलेज उत्सव के दौरान कर्नाटक का झंडा छात्रों ने फहरा दिया जिसके बाद उन्हीं के साथ पढ़ने वाले छात्रों ने उन्हें जमकर पीट दिया।

जिस कालेज में ये बवाल हुआ है वो बेलागवी के गोगटे कॉलेज है। प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) के सेकेंट इयर के छात्रों के प्रोग्राम के दौरान झंडा दिखाने पर उनके ही सहपाठियों ने जमकर पीटा। इस मारपीट का कार्यक्रम में डांस इवेंट की रिकॉर्डिंग करने वालों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में छात्रों को डीजे नाइट का आनंद लेते और म्युजिक पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो लगभग 10 सेकंड का है। डांस के बीच एक छात्र कर्नाटक के झंडे को पकड़ता है और उसे लहराने लगता है। वह ऐसा ही कर रहा था तब कुछ सेकंड बाद, कर्नाटक के झंडे को पकड़े हुए छात्र को उसके सहपाठियों ने जमकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में शामिल छात्र नाबालिग हैं और पुलिस ने उन्हें बुलाकर आगे की पूछताछ की और आगे की जांच चल रही है।
बता दें सीमा विवाद विवाद पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, "महाराष्ट्र का आवेदन विचार योग्य नहीं है। यही हमारे वकीलों ने तर्क दिया। हमारा रुख संवैधानिक और कानूनी है।"
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications