Karnataka Lok Sabha Chunav: कर्नाटक में लोकसभा चुनाव कब है, जानें बेंगलुरू समेत आपके जिले में कब होगी वोटिंग?
Lok Sabha Election Karnataka Schedule: आखिरकार लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर अब इंतजार खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनावों की तरीखों की घोषणा कर दी है। देश भर में सात चरणों में चुनाव होंगे और चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे। जिसमें कांग्रेस शासित कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटें
कर्नाटक की जिन 28 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव एक चरण में चुनाव होंगे। उनमें हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, उदुपी-चिकमगलूर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु दक्षिण,चिक्काबल्लापुर, कोलार, बेंगलुरु मध्य , बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, बेल्लारी, हावेरी, शिमोगा, दावणगेरे है।
गौरतलब है कि कर्नाटक में इस बार का लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए गठबंधन के बीच है। कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
2019 में 28 में से 25 पर भाजपा की हुई थी जीत
कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो तब दो चरणों में चुनाव हुए थे। तब भाजपा ने 28 में से भाजपा ने 25 सीटें जीतीं थीं और कांग्रेस ने 1 सीट और जनता दल (एस) यानी जेडीएस ने 1 सीट जीती थी और निर्दलीय (भाजपा समर्थित) ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी।
चुनाव आयोग इस बार सात चरणों में चुनाव करवा रहा है। कर्नाटक में जहां पिछली बार दो चरण में चुनाव हुआ था, वहीं इस बार को एक ही चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव के कुल सात चरणों की तारीख
पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल
दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल
तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई
चौथे चरण की वोटिंग 13 मई
पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई
छठें चरण की वोटिंग 25 मई
सांतवे चरण की वोटिंग 1 जून
सभी चरणों के चुनाव परिणाम 4 जून को वोटों की गिनती के बाद घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications