'संस्कारी पार्टी के समर्थकों में संस्कारी शराब बटी', कर्नाटक में BJP नेता की जीत के जश्न में शराब की बहार!
Karnataka News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले की इकाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा की नेलमंगला इकाई द्वारा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के चिक्काबल्लापुर से सांसद चुने जाने पर मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को शराब बांटी गई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को बीयर और व्हिस्की की बोतलें दी जा रही है। यह कार्यक्रम कथित तौर पर नेलमंगला के पास बावीकेरे गांव में पूर्व मंत्री और जेडी(एस) नेता एचडी रेवन्ना की कृषि भूमि पर आयोजित किया गया था।

विपक्ष के नेता आर अशोक, सुधाकर और विधायक देवराज मुनिराजू समेत कई लोग मौजूद थे। एक सूत्र ने बताया कि मतदाताओं के बीच 150 केस बीयर और 50 केस व्हिस्की बांटी गई। उन्हें नॉनवेज खाना भी खिलाया गया था। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को खुश रखने के लिए शराब बांटी गई थी।
मोहम्मद जुबैर ने भाजपा की आलोचना की
सोशल मीडिया यूजर मोहम्मद जुबैर ने कुछ वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
''संस्कारी पार्टी के समर्थकों को संस्कारी शराब बांटी गई। कोई भी संस्कारी समाचार एजेंसी या समाचार चैनल इस पर रिपोर्ट नहीं करेगा। भाजपा आयोजक समर्थकों को शराब बांट रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर द्वारा हाल ही में चिक्काबल्लापुर से भाजपा सांसद का चुनाव जीतने के बाद नेलमंगला में आयोजित एक धन्यवाद समारोह के दौरान लोगों को वितरित करने के लिए भाजपा कार्यक्रम के लिए शराब से भरा एक ट्रक लाया गया। इसमें 650 बॉक्स बीयर और 450 बॉक्स शराब थे।''












Click it and Unblock the Notifications