कर्नाटक: कुमारस्वामी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत का दावा करते हुए कहा- 'सबूत मेरी जेब में..'

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को जनता दल एस प्रमुख एचडी कुमारस्‍वामी ने बुधवार को एक पेन ड्राइव दिखाते हुए चेतावनी दी है। कुमारस्‍वामी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के आरोपों के बारे में बात करते हुए ये पेन ड्राइव दिखाई ।

Kumaraswamy
कुमारस्‍वामी ने मीडिया के सामने पेन ड्राइव दिखाते हुए कहा कि मैं अपनी जेब में सबूत रखा हूं। मैं किसी भी समय इसे पेश कर सकता हूं। आप चिंता क्‍यों करते हैं

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा किसी उचित जाकारी के मैं कुछ भी जारी नहीं करूंगा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कैसे एक जिम्‍मेदार मंत्री ने अधिकारियों की पोस्टिंग के लिए पैसा इकट्ठा किया है, ये सब कुछ इसमें मौजूद है।

कुमारस्‍वामी ने अपने ऊपर कांग्रेस पार्टी के 'ताज वेस्ट एंड' ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं उन लागों से स्‍पष्‍ठीकरण लेता चाहता था जिन्‍होंने मेरे वेस्‍ट एंड में रहने के मु्दे पर पोस्‍ट किया था। मैं उसने पूछा था कि उन्‍हें इसके लिए क्‍या कोई बिल मिला है...वे अपना सिर क्यों खुजला रहे हैं।

कुमारस्‍वागी ने कहा मैं भिखारी नहीं हूं, हम भी मेहनत से कमाने वाले लोग हैं। मेरे लिए उन लोगों को जवाब देना जरूरी नहीं है।

बता दें रविवार को कुमारस्वामी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसे आम लोगों की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है।

राज्य विधानसभा सत्र से पहले पार्टी विधायकों और एमएलसी के साथ बैठक करने के बाद, जेडीएस नेता ने कहा एक जिम्मेदार विपक्षी दल के रूप में हम आम आदमी के मुद्दों को उठाएंगे। उन्‍होंने कहा हम उठाएंगे कि सरकार अपने चुनावी वादों को कैसे निभाती है। कांग्रेस सरकार को आम आदमी की समस्या की कोई परवाह नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+