बेंगलुरु: कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी को ड्रग्स मामले में CCB ने हिरासत में लिया
बेंगलुरु। ड्रग से जुड़े एक केस में केंद्रीय अपराध शाखा ने शुक्रवार सुबह-सुबह पहले कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के बेंगलुरु स्थित घर पर छापा मारा और अब खबर आ रही है कि CCB की एक टीम ने एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीबी का एक दल सुबह छह बजे द्विवेदी के आवास पर पहुंचा था।

Recommended Video
मालूम हो कि इससे पहले सीसीबी ने अभिनेत्री को तलब किया था लेकिन अभिनेत्री ने सीसीबी अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार तक का समय मांगा था लेकिन पुलिस ने उनके इस अनुरोध को खारिज कर दिया था और उन्हें शुक्रवार को पेश होने के निर्देश दिए थे।
'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है'
जिसके बाद फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी tweet करके कहा था कि मैं ये बात जानती और समझती हूं कि एक नागरिक के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं विनम्रतापूर्वक किसी भी पूछताछ में शामिल हो। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से मेरा कोई संबंध भी नहीं है जिसकी सीसीबी पुलिस जांच कर रही है।
ड्रग्स जैसी समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए
मालूम हो कि रागिनी ने ही कुछ वक्त पहले ही ट्वीट करते हुए लिखा था-ड्रग्स जैसी समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए, ये प्लेग की तरह हमारे समाज में फैल रहा है। मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी जांच में जुट गई है, तो वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत ने ये कहकर सनसनी फैला दी है कि बॉलीवुड की हर पार्टी में धड़ल्ले से ड्रग्स का इस्तेमाल होता है और बॉलीवुड के 90 प्रतिशत फिल्मी हस्तियां ड्रग्स लेती हैं, उन्होंने तो रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और विक्की कौशल सितारों को ड्रग्स टेस्ट कराने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications