Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka: कन्‍नड़ा एक्‍टर की पत्‍नी गीता कांग्रेस में हुईं शामिल,एक्‍टर दर्शन करेंगे BJP के लिए प्रचार

कन्‍नड़ा एक्‍टर की पत्‍नी गीता कांग्रेस में हुईं शामिल,कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा करेंगे भाजपा का प्रचार

Karnataka Election

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी और मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए कन्‍नड़ा एक्‍टर किच्‍चा सुदीप पहले से ही चुनावी मैदान में उतर चुके हैंं। वहीं शुक्रवार को भाजपा को एक कन्‍नड़ फिल्‍मों का एक और सुपर स्‍टार चुनाव प्रचार के लिए मिल चुका है। कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा आगामी चुनावों के लिए कर्नाटक के कोलार और बेंगलुरु ग्रामीण में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

वहीं कांग्रेस में शुकवार कोलोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार की पत्नी गीता शिवराजकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।

वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार की उपस्थिति में बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हुईं। कांग्रेेस में शामिल होने के बाद गीता शिवकुमार ने कहा मैं इस चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगी । मेरे पति भी कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में मेरे साथ होंगे। वहीं गीता के कांग्रेस में शामिल होने से पहले, शिव राजकुमार ने कहा कि वह उनके साथ जुड़ेंगे और चुनाव प्रचार करेंगे।

दिग्गज राजनेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस बंगारप्पा की बेटी गीता के साथ उनके भाई मधु बंगारप्पा कांग्रेस कार्यालय में साथ पहुंचे थे।

कुमार सोराब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपने भाई मधु बंगरप्पा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो भाजपा के साथ हैं। कुमार सोराब से मौजूदा विधायक भी हैं।

गीता के पार्टी में शामिल होने के बाद एशिवकुमार ने कहा कि डॉ. राजकुमार की बहू आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मैं लंबे समय से उन्हें कांग्रेस में शामिल करने की कोशिश कर रहा था। वह आखिरकार आज हमसे जुड़ गई हैं। गीता के कांग्रेस में शामिल होने से हमारी पार्टी को फायदा होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+