कर्नाटक हिजाब विवाद पर हाई कोर्ट के अंतरिम फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती
नई दिल्ली, 11 फरवरी। कर्नाटक हिजाब विवाद पर गुरुवार को हाई कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा था कि जबतक यह मामला कोर्ट में लंबित है तबतक छात्रों को हिजाब या फिर धार्मिक प्रतीक पहनने पर रोक लगाई जाती है। कर्नाटक हाई कोर्ट के इस फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। गौर करने वाली बात है कि पिछले कई दिनों से यह मामला विवादों में है। दरअसल कर्नाटक में कॉलेज के भीतर हिजाब पहनने को लेकर दो गुट आमने-सामने हैं। कॉलेज के भीतर हिजाब पहनने पर पाबंदी लगने के बाद उडुपी में छात्राएं इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं जबकि हिजाब के विरोध में दूसरे छात्र जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications