कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु कोरोना पॉजिटिव

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बी श्रीरामुलु ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। देश में कोरोना संक्रमण के कुल एक्टिव मामलों में महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश के बाद कर्नाटक तीसरे नंबर है। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित और मनिपाल अस्पताल में भर्ती कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की हालत स्थिर है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु कोरोना पॉजिटिव

अस्पताल के निदेशक डॉ मनीष राय ने शनिवार (8 अगस्त) रात को बताया कि मुख्यमंत्री का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा विशेषज्ञों की एक टीम की निगरानी में हैं।देशभर में फैले कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देशभर में बीते 24 घंटों में रविवार (9 अगस्त) को कुल 64,399 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 21,53,010 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कुल 861 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। देश में कोरोना मामलों का रिकवरी रेट 68.78 प्रतिशत है। 8 अगस्त तक देश में 2,41,06,535 लोगों का टेस्ट किया गया, वहीं एक दिन में 7,19,364 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+