Rahul Gandhi: कर्नाटक में राहुल गांधी ने लॉन्च की गृह लक्ष्मी योजना, जानें क्या है ये स्कीम

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (30 अगस्त) कर्नाटक दौरे पर मैसूर पहुंचे और यहां उन्होंने 'गृह लक्ष्मी योजना' (Gruha Lakshmi Yojana) को लॉन्च किया। इस दौरान राहुल गांधी ने योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि हस्तांतरित की।

इस योजना के भव्य उद्धाटन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया, डीके शिवकुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। गृह लक्ष्मी योजना के लॉन्च के लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक से पांच वादे किए थे।

Gruha Lakshmi Yojana

हमने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता जब कुछ कहते हैं तो वो करते हैं। आज जब हमने टैबलेट पर क्लिक किया तो करोड़ों महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपए मिले। हमने आपको बताया था कि चुनाव के बाद कर्नाटक में महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना का नाम 'शक्ति' रखा गया और हमने इसे पूरा किया।

बता दें कि गृह लक्ष्मी योजना के तहत कर्नाटक सरकार गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे रहने वाले 1.9 करोड परिवार की महिला मुखिया के खाते में प्रतिमाह 2-2 हजार रुपए देगी। गृह लक्ष्मी योजना के लिए कर्नाटक सरकार की और से मैसूर में भव्य समारोह की व्यवस्था की गई है। महाराजा कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इस योजना से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिल सकती है। राहुल गांधी के गृह लक्ष्मी योजना के लॉन्च करते ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाली महिलाओं के खातों डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की।

1.9 करोड़ महिलाओं ने कराया पंजीकरण
कर्नाटक सरकार के मुताबिक, गृह लक्ष्मी योजना के लिए 1.9 करोड़ महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जिन्हें सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पांच चुनावी वादे किए थे, जिनमें गृह लक्ष्मी योजना भी है। इस योजना के लिए पंजीकरण 19 जुलाई से शुरू हुआ था।

क्या है गृह लक्ष्मी योजना?
गृह लक्ष्मी योजना कांग्रेस के उन पांच चुनावी वादों में से एक है, जिसे पार्टी ने विपक्ष में रहते हुए जनता से चुनाव के वक्त किए थे। उस वक्त कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि अगर वह सत्ता में आए तो इन लागू करेंगे। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने अपने किए वादे पूरे करने शुरू कर दिए है। इन्हीं वादों में से एक है गृह लक्ष्मी योजना।

इस योजना के तहत कर्नाटक सरकार परिवार की महिला मुखिया को 2-2 हजार रुपए प्रतिमाह देगी। यह पैसा सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा। इसके लिए कर्नाटक सरकार ने इस साल 17,500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। खास बात यह है कि इस स्कीम का लाभ हर कोई नहीं उठा सकता। सरकार ने इसके लिए पात्रता तय की है। इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा यानी (बीपीएल) से नीचे रहने वाली परिवारों को ही मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+