कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को मिली 'Z' Category Security, चिराग पासवान की सुरक्षा में भी इजाफा

Z category security: केंद्र सरकार ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय किया है। जेड श्रेणी में उनकी सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तैनात रहेंगे। गवर्नर बनने से पूर्व थावर चंद गहलोत मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार नेताओं और मंत्रियों को सुरक्षा उपलब्ध करवाती है। यह सभी वीआईपी स्तर के लोग होते हैं। केंद्र सरकार ने कर्नाटक के गवर्नर थावर चंद गहलोत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी है।

india news jpg

चिराग पासवान की सुरक्षा में भी इजाफा

इसके अलावा मोदी सरकार ने कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा में भी इजाफा किया है। उनको 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा प्रदान की गई है। 41 साल के चिराग पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री है। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष भी हैं। चिराग पासवान ने कुछ समय पहले स्वयं को को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया था।

इससे पहले तक चिराग पासवान की सुरक्षा में केंद्रीय अर्धसैनिक बल, सशस्त्र सीमा बल की एक छोटी सी टुकड़ी तैनात थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अति विशेष व्यक्तियों की सुरक्षा संभालने वाली इकाई को पासवान को 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

कई दिग्गजों को मिली है सीआरपीएफ से सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक कि नया सुरक्षा दल पूरे देश में केंद्रीय मंत्री की आवाजाही को कवर करेगा। बहरहाल सीआरपीएफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट लोगों के सुरक्षा कर रही है।

वीआईपी सुरक्षा कवर में 'जेड प्लस' को सबसे ऊपर माना जाता है। इसके पश्चात 'जेड', 'वाई प्लस' और 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा का क्रम आता है। जेड श्रेणी की सुरक्षा में 22 से 24 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिनमें शार्पशूटर्स और ट्रेंड कमांडो शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें Jammu Kashmir Chunav Result: गुरेज सीट में 98 प्रतिशत है मुस्लिम आबादी, वहां केवल 1100 वोटों से हारी बीजेपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+