कर्नाटक की लेडी IAS और IPS की जंग पर बोम्मई सरकार का एक्शन, जानिए क्यों भिड़ गईं दोनों अधिकारी

सोशल मीडिया के जरिए जंग छेड़ने वाली कर्नाटक की दो महिला अधिकारियों का बिना पोस्टिंग तबादला कर दिया गया।

IAS Rohini and IPS D Roopa

कर्नाटक (Karnataka) में सोशल मीडिया पर जंग छेड़ने वाली लेडी आईएएस और आईपीएस को सरकार की हिदायत के बाद अब सख्त एक्शन लिया गया है। दोनों अफसरों का तबादला कर दिया गया है। फिलहाल अभी दोनों को कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई है।

हाल में सोशल मीडिया पर आईपीएस डी रूपा मौदगिल और आईएएस रोहिणी सिंधुरी के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा है। IPS डी रूपा मौदगिल (IPS D Roopa Moudgil) और आईएस रोहिणी सिंधुरी (IAS Rohini Sindhuri) के बीच विवाद तब गरमा गया जब आईपीएस डी रूपा मौदगिल ने अपने फेसबुक पेज पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें शेयर कर दीं।

आईपीएस डी रूपा ने आरोप लगाया कि IAS रोहिणी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी प्राइवेट तस्वीरें भेंजी, जो आईएसएस सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। डी रूपा ने दावा किया कि आईएएस रोहिणी ने ये तस्वीरों 2021 से 2022 के बीच तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को भेजी थी। इसके अलावा डी रूपा की ओर आईएस रोहिणी सिंधुरी पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। आईपीएस डी रूपा ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव वंदिता शर्मा के अलावा सीएम बोम्मई से भी की थी।

सरकार ने दी थी हिदायत
मामले में दखल देते हुए कर्नाटक गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का इस तरह का व्यवहार बहुत गलत बताया और मामले में गृहमंत्री ने राज्य के पुलिस प्रमुख व मुख्यमंत्री से भी बात की। वहीं अब सीएम बसवराज बोम्मई ने दोनों महिला अधिकारियों से मुलाकात की थी। बता दें कि स्थानांतरण से पहले डी रूपा (D Roopa Moudgil) कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक और आईएएस रोहिणी सिंधुरी (Rohini Sindhuri) हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त के पद पर नियुक्त थीं।

Recommended Video

    IAS Rohini Sindhuri की निजी फोटो IPS D Roopa ने फेसबुक में डाली, CM ने लगाई क्लास | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+