ओमिक्रॉन: बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका से आए लापता यात्रियों को पुलिस कर रही ट्रेस
बेंगलुरु, 03 दिसंबर। कोरोना के नए वेरिएंट के भारत के दो पहले केस सामने आए हैं वो दोनों कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के हैं । जिनमें से मरीज 46 वर्षीय डॉक्टर है वहीं दूसरे जिस 66 वर्षीय मरीज की पहचान की गई है वो अब भारत में ही नहीं है। ये मरीज दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरू आया था इसके बाद वो फ्लाइट लेकर दुबई रवाना हो चुका है। इसके साथ ही बेंगलुरू में कई दक्षिण अफ्रीका से आए यात्री लापता है जिनके ट्रेस करने के लिए पुलिस की मदद मांगी है। वहीं ओमिक्रॉन को लेकर अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को उच्चअधिकारियों के साथ बैठक की और पूरे मालले की जांच के आदेश दिए हैं।

कोविड 19 की स्थिति और दो ओमिक्रॉन मामलों से संबंधित बैठक के बाद कर्नाटक सरकार ने RTPCR रिपोर्ट पर पहले ओमिक्रॉन मामले की जांच का आदेश दिया। कर्नाटक मंत्री आर अशोक ने कहा वह व्यक्ति एक होटल में रुका और वहां कुछ बैठकें कीं। उसके बाद, वह दुबई चला गया, इसलिए 2 रिपोर्ट एक पॉजिटिव और निगेटिव है, जो संदिग्ध है, लैब की जांच होनी चाहिए।
मंत्री अशोक ने कहा कि इसके साथ ही हम आज दक्षिण अफ्रीका से आए लापता यात्रियों का पुलिस के माध्यम से पता लगा रहे हैं। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे मरीजों की जांच पर विशेष निगरानी रखी जाएगीओमिक्रॉन के मद्देनजर 40 पार लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने पर होना चाहिए विचार: INSACOG
मंत्री अशोक ने कहा इसके साथ ही कर्नाटक सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में सभी कार्यक्रमों को 15 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। नागरिकों को सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल में तभी जाने की अनुमति होगी जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। लोगों की संख्या में कोई बदलाव नहीं की गई है। अधिकतम 500 लोगों को विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति है।












Click it and Unblock the Notifications