श्रीरामुलु ने बताया कर्नाटक विधानसभा में कैसे भाजपा पूरा करेगी मैजिक नंबर

बेंगलुरु। कर्नाटक के 23वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर बीएस येदुरप्‍पा ने आज सुबह 9 बजे शपथ तो ले ली लेकिन अभी भी उनकी राह आसान नहीं है क्योंकि उन्हें बहुमत साबित करना अभी बाकी है। ऐसे में जोड़-तोड़ की राजनीति की बात हो रही है, जेडीएस पहले ही आरोप लगा चुकी है कि बीजेपी उसके और कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है लेकिन बीजेपी ने इन सारी बातों से इंकार करते हुए कांग्रेस और जेडीएस पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगा दिया।

बीजेपी नेता बी.श्रीरामुलु ने किया बड़ा दावा

बीजेपी नेता बी.श्रीरामुलु ने दावा किया है कि वो पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि मैजिक नंबर का आंकड़ा बड़ी आसानी पार कर लेगें, जनता का फैसला हमारे साथ है, हमें कोर्ट के फैसले पर भरोसा है। हमें बस थोड़ा सा वक्त चाहिए, हम लोगों से बात कर रहे हैं, हम पूरे नंबर के साथ अपना बहुमत साबित करेंगे।

दोनों निर्दलीय विधायक हमारे संपर्क में: श्रीरामुलु

दोनों निर्दलीय विधायक हमारे संपर्क में: श्रीरामुलु

इससे पहले बीजेपी नेता बी.श्रीरामुलु ने दावा किया था कि दोनों निर्दलीय विधायक हमारे संपर्क में हैं इसलिए हमारा काम बड़ी आसानी से हो जाएगा। उन्होंने कुमारास्वामी के खरीद-फरोख्त के आरोपों को सीधे से नकारते हुए कहा कि वो ऐसे ही हैं, बिना सोचे-समझे ऐसी ही बातें करते हैं, आज येदुरप्‍पा ने सीएम पद की शपथ ले ली, इसी तरह हम अपना बहुमत भी साबित कर लेंगे।

डिप्टी सीएम की पोस्ट मिलेगी श्रीरामुलु

डिप्टी सीएम की पोस्ट मिलेगी श्रीरामुलु

डिप्टी सीएम की पोस्ट के जवाब में श्रीरामुलु ने कहा कि मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है, मेरा उद्देश्य और मेरी चाहत ये ही थी येदुरप्‍पा सीएम बने और वो बन गए, मैं जनता का सेवक हूं, मैं इसी बात में खुश हूं और कर्नाटक की जनता के भले के ही लिए मैं काम करना चाहता हूं।

सरकार बनाने के लिए चाहिए मैजिक नंबर

सरकार बनाने के लिए चाहिए मैजिक नंबर

मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 222 सीटों पर आए नतीजों में बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं, जो कि बहुमत से 8 विधायक कम हैं, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37, बसपा को 1 और अन्य को 2 सीटें मिली हैं. ऐसे में बीजेपी भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन बहुमत से वो दूर है, किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 112 नंबर चाहिए, देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी अब कम पड़े विधायकों को कैसे और कहां से लेकर आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+