सरकारी कर्मचारी पर के घर में घुसे हत्यारे, पति की गैरहाजिरी में चाकू से गोदकर कर दी हत्या
कर्नाटक सरकार में काम करने वाली एक 37 साल की भूविज्ञानी की उसके आवास में ही चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावर कर्नाटक के खान और भूविज्ञान विभाग में उप निदेशक प्रतिमा के घर में घुसे और उनपर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने जानकारी दी कि हमले के दौरान वह घर पर अकेली थी क्योंकि उसका पति अपने गृहनगर तीर्थहल्ली की यात्रा पर गया हुआ था।

बताते चलें कि शनिवार रात करीब 8 बजे प्रतिमा के ड्राइवर ने उन्हें घर छोड़ा। अधिकारियों ने कहा कि उसके भाई के फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला, तो वह सुबह उसे देखने आया और पता चला कि बहन की हत्या कर दी गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के प्रयास फिलहाल जारी हैं। उन्हें शक है कि हत्या के पीछे उसके जान-पहचान वाले लोगों का हाथ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications