कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, अब मंदिरों में नहीं ले जा पाएंगे मोबाइल फोन

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। मुजराई विभाग के इसके तरह निर्देश भी जारी कर दिया है। मंदिरों में अब मोबाइल फोन पर अब प्रतिबंध रहेगा।

कर्नाटक सरकार ने सोमवार (17 जुलाई) को बड़ा फैसला सुनाया। सरकार के मुजराई विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया जाए। सरकार के ये आदेश धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ में शांति और मंदिरों की सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया।

कर्नाटक सरकार ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तहत आने वाले सभी मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आशय का आदेश आज जारी किया गया। सरकारी आदेश में कहा गया कि मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से अन्य भक्तों और कर्मचारियों को परेशानी होती है। ऐसे में परिसर के अंदर मोबाइल फोन की एंट्री बंद की जाय।

Mobile phones ban in Karnataka temples

सरकार ने कहा है कि मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से अन्य भक्तों और कर्मचारियों को परेशानी होती है। आदेश में कहा गया है कि सभी भक्तों को मंदिरों के अंदर अपने मोबाइल फोन बंद करने होंगे। मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध तमिलनाडु के मंदिरों में भी है।

तमिलनाडु में भी इसी तरह के नियम लागू हैं। बता दें कि तमिलनाडु के मंदिरों में मोबाइल फोन बैन करने के निर्देश मद्रास हाईकोर्ट ने दिए थे। हाईकोर्ट ने यह आदेश दिसंबर 2022 में जारी किया था। एक याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग मंदिरों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने को कहा था।

वहीं कर्नाटक सरकार ने ये फैसला अचानक नहीं लिया है। राज्य में इस मुद्दे पर पहले भी चर्चा हुई थी, लेकिन अब सरकार ने औपचारिक तौर पर इस पर रोक लगा दी गई है। भक्तों और कर्मचारियों को मंदिरों के अंदर फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत कई अन्य प्रमुख मंदिरों के परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+