कर्नाटक: पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत, मुश्किलें फिर भी कम नहीं

Karnataka News: कर्नाटक में पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े दुष्कर्म मामले में जमानत के बाद कोर्ट ने एक औ्रर बड़ी राहत दी है। रेवन्ना को इस बार अदालत ने एक दूसरे मामले में जमानत का आदेश जारी किया। बेल के लिए 5 लाख रुपये का बांड और 1 जमानतदार पेश करना पड़ा।

कथित रूप से प्रज्वल रेवन्ना मामले में संलपिप्तता के आरोप लगे हैं। म एचडी रेवन्ना को 4 मई को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अपनी न्यायिक हिरासत के बाद में, उन्होंने सांसदों और विधायकों के लिए एक विशेष अदालत से सशर्त जमानत मिली है।

AD Revanna Bail

इससे पहले मामले की सुनवाई कर रहे 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पहले रेवन्ना को अंतरिम राहत दी थी। न्यायाधीश प्रीत जे ने एसआईटी की आपत्तियों को सुनने से इनकार कर दिया और जमानत का आदेश दिया।

बता दें कि 28 अप्रैल को होलेनारसिपुरा टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए मामले में रेवन्ना और उनके बेटे व हासन के सांसद प्रज्वल रेव खिलाफ महिला पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। प्रज्वल रेवन्ना कथित तौर पर 27 अप्रैल को जर्मनी के लिए रवाना हो गए और यौन उत्पीड़न मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। इंटरपोल ने फरार चल रहे प्रज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+