कौन थे कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश? जिनकी हत्या का शक पत्नी और बेटी पर, मर्डर केस में अब खुले कई राज
Karnataka former DGP Om Prakash: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश 68 साल की उम्र में बेंगलुरु में अपने आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में 20 अप्रैल को मृत पाए गए। पुलिस को उनकी हत्या का शक पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी कृति पर है। पुलिस सोर्स के मुताबिक ओम प्रकाश के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी और बेटी को पूछताछ के हिरासत में लिया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) विकास कुमार के मुताबिक पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के शव के पास एक धारदार हथियार मिला है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि हत्या के लिए उसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था या किसी अन्य हथियार का। पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के बेटे ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। अब इस केस में कई खुलासे हो रहे हैं।

पूर्व DGP ओम प्रकाश घटना के वक्त पत्नी और बेटी के साथ थे
सूत्रों के मुताबिक घटना के समय वक्त पूर्व DGP ओम प्रकाश अपनी पत्नी पल्लवी और बेटी के साथ थे। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद पत्नी और बेटी ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस के मुतताबिक, "घटना के समय (निवास पर) तीन लोग थे। हमें यकीन है।"
पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वो खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। गले और पेट पर धारदार हथियार के निशान हैं और उनके कपड़े फटे हुए हैं। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने कहा है कि रविवार 21 अप्रैल को 4 से 4:30 बजे के बीच पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के मौत की जानकारी मिली थी। उनके बेटे की शिकायत पर एफआईआर होगी और डिटेल जांच शुरू की जाएगी।
पूर्व DGP ओम प्रकाश के सुरक्षा अधिकारी ने कहा,
"उनकी हत्या बहुत ही क्रूर तरीके से की गई है। हमें अभी भी हत्या के पीछे का मकसद नहीं पता है। ऐसा लगता है कि यह एक सुनियोजित साजिश है। उनकी गर्दन पर दो बार चाकू घोंपा गया था। उनके सिर पर भी चाकू घोंपा गया था। उनकी हत्या उस समय की गई, जब वे सांस ले रहे थे।"
क्या संपत्ति की वजह से पत्नी ने पूर्व DGP ओम प्रकाश को मार डाला?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर उनकी पत्नी पल्लवी ने कथित तौर पर चाकू से उन पर बेरहमी से वार किया। सूत्रों ने दावा किया,
"तीखी बहस के बाद पल्लवी ने प्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया, जब वे जलन से राहत पाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे, तो पल्लवी ने उन पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।''
उनके बेटे कार्तिकेश ने बताया है कि पल्लवी को सिजोफ्रेनिया है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पल्लवी अक्सर भ्रम की स्थिति में रहती थी।
हालांकि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की संभावनाओं से फिलहाल इनकार किया है। अधिकारी ने कहा कि मामले की अभी जांच चल रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती...कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद था। ओम प्रकाश चाहते थे कि उनकी सारी संपत्ति उनके बेटे को मिले। जबकि पत्नी पल्लवी उसमें अपना हिस्सा चाहती थीं। दावा ये भी किया जा रहा है कि एक वॉट्सएप ग्रुप में पत्नी पल्लवी ने जिक्र किया था कि उनके पति उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं।
Who was Karnataka former DGP Om Prakash: कौन थे कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश?
🔴 ओम प्रकाश 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे। वे बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे।
🔴 ओम प्रकाश के पास भूविज्ञान में मास्टर डिग्री भी थी। उन्हें 1 मार्च, 2015 को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में नियुक्त किया गया था। वो दो साल बाद 2017 में रिटायर हुए थे।
🔴 IPS अधिकारी ओम प्रकाश ने अपना करियर बल्लारी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में शुरू किया था।
🔴 IPS अधिकारी ओम प्रकाश एसपी के रूप में विभिन्न जिलों में सेवा देने के अलावा, वे लोकायुक्त पुलिस में भी रहे। वो 2015 में डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले आपराधिक जांच विभाग के डीआईजी थे।












Click it and Unblock the Notifications