#KarnatakaFloorTest: कुमारस्वामी बोले- मेरे लिए, आज का दिन महत्वपूर्ण नहीं है

बेंगलुरू। कर्नाटक में जारी सियासी घमासान के बीच आज का दिन बेहद अहम है। सीएम बीएस येदुरप्पा शाम चार बजे विधानसभा में बहुमत साबित करना है। बीजेपी खेमा बहुमत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस और जेडीएस अपने विधायकों पर नजर बनाए हुए है। जिससे फ्लोर टेस्ट के दौरान कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न नहीं हो। कर्नाटक में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए आज का दिन महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि आने वाले दिन ज्यादा महत्वपूर्ण दिन आएंगे।

एचडी कुमारस्वामी का बड़ा बयान

एचडी कुमारस्वामी का बड़ा बयान

कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले एचडी कुमारस्वामी ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि शाम चार बजे तक बीजेपी हमारे विधायकों को लुभाने की कोशिश करेगी। हमारे सभी विधायक एक साथ हैं। कोई भी विधायक दूसरे खेमे में जाने वाला नहीं है। हमारा कोई भी विधायक फंसाया नहीं गया है। कुमारस्वामी ने आगे कहा कि मैं और सिद्धारमैया एक साथ विधानसभा जाएंगे।

हमारे सभी विधायक एक साथ हैं: कुमारस्वामी

हमारे सभी विधायक एक साथ हैं: कुमारस्वामी

कर्नाटक विधानसभा में होने वाले बहुमत परीक्षण से पहले कुमारस्वामी ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है। भविष्य में मेरे लिए महत्वपूर्ण दिन आएंगे। इस बीच बीजेपी और कांग्रेस के विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं। वहीं फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी नेता सदानंद गौड़ा ने कहा कि 4:30 बजे तक इंतजार कीजिए। फ्लोर टेस्ट में हम जीत हासिल करेंगे और बीएस येदुरप्पा अगले 5 सालों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे।

फ्लोर टेस्ट शाम 4 बजे

फ्लोर टेस्ट शाम 4 बजे

फ्लोर टेस्ट को लेकर कर्नाटक के सीएम बीएस येदुरप्पा ने दावा किया है कि वो बहुमत साबित करने में सफल होंगे। येदुरप्पा ने कहा कि मैं 100 फीसदी बहुमत हासिल करने जा रहा हूं और कल से मैं वो सभी फैसले लूंगा, जो मैंने कर्नाटक की जनता से चुनाव से पहले किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+